MMS / uroman /text /hin.txt
jieminz's picture
Upload 128 files
d17cb1f verified
raw
history blame
2.44 kB
कैलिफ़ोर्निया (/ˌkælɨˈfɔrnjə/) संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है। यह अमेरिका का सबसे अधिक आबादी और क्षेत्रफल में अलास्का और टेक्सस के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं। कैलिफ़ोर्निया के ऊपर औरिगन, और उसके नीचे मेक्सिको है। कैलिफ़ोर्निया की राजधानी सैक्रामेण्टो है। संयुक्त राज्य अमेरिका का आधा फल इस राज्य से आता है।[1] अगर कैलिफ़ोर्निया एक स्वतंत्र देश होता तो दुनिया में उसका सकल घरेलू उत्पाद (गी॰ डी॰ पी॰) ८ या ९ स्थान पर होता और जनसंख्या ३४वे स्थान पर होती।[2]
व्युत्पत्ति[संपादित करें]
कैलिफ़ोर्निया शब्द का पहला अर्थ था जो क्षेत्र जहाँ आज बाहा कैलिफ़ोर्निया प्रायद्वीप, नेवाडा, यूटा और एरिज़ोना, नया मेक्सिको, और वायोमिंग के कई विभाग स्थित हैं।
जनसांख्यिकी[संपादित करें]
१ जुलाई २०१३ को कैलिफ़ोर्निया का जनसंख्या 38,332,521 था। यह २०१० से 2.9% अधिक है।[3]२००० और २००९ के बीच में, जनसंख्या 3,090,016 से बढ़ी। (5,058,440 जन्म घटा 2,179,958 मौत)।[4] १९९० से लगभग 3.4 लाख कैलिफ़ोर्निया के लोग अन्य राज्यों को चले गए, जैस कि टेक्सस, नेवाडा और एरिज़ोना.[5]