_id
stringlengths 17
22
| url
stringlengths 32
237
| title
stringlengths 1
23
| text
stringlengths 100
5.91k
| score
float64 0.5
1
| views
float64 38.2
20.6k
|
---|---|---|---|---|---|
20231101.hi_144677_2
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%98%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%A3
|
घर्षण
|
घर्षण के दो प्रकार हैं: स्थैतिक घर्णण और गतिज घर्षण। स्थैतिक घर्षण दो पिण्डों के संपर्क-पृष्ठ की समान्तर दिशा में लगता है, लेकिन गतिज घर्षण, गति की दिशा पर निर्भर नही करता।
| 0.5 | 5,324.370378 |
20231101.hi_144677_3
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%98%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%A3
|
घर्षण
|
सामान्यतः कोई सतह पूर्णतया चिकनी नहीं होती, अपितु उसमें अति अल्प परिमाण के उठाव और गड्ढे होते हैं। इनको अच्छे सूक्ष्मदर्शी द्वारा ही देखा जा सकता है। अत: जब ऐसी दो सतहें एक दूसरे को स्पर्श करती हैं, तो एक सतह के उठाव दूसरी सतह के गड्ढों में फँस जाते हैं। इस अवस्था में एक सतह को दूसरी सतह पर खिसकाने के लिये बल लगाने पर सतह की बनावट में विकृत उत्पन्न हो जाती है। इसी के अनुरूप पदार्थो की प्रत्यास्थता के कारण प्रयुक्त बल की विरुद्ध दिशा में प्रतिबल कार्य करता है, जिसे घर्षणबल कहते हैं।
| 0.5 | 5,324.370378 |
20231101.hi_144677_4
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%98%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%A3
|
घर्षण
|
हमारे दैनिक जीवन में घर्षण का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। पृथ्वी की सतह पर चलनेवाले प्रत्येक वाहन की गति सतह तथा वाहन के आधार के बीच घर्षणबल द्वारा ही सम्भव है। अतः घर्षण गति बाधक तथा साधक दोनों ही है। धारुक और स्नेहकों के व्यवहार में भी घर्षण का प्रमुख स्थान है।
| 1 | 5,324.370378 |
20231101.hi_144677_5
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%98%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%A3
|
घर्षण
|
किसी ठोस पदार्थपिंड को ठोस सतह पर विस्थापित करने के लिये स्पर्श सतह के समांतर बल प्रयुक्त करना होता है। यदि प्रयुक्त बल एक निश्चित परिमाण (चरम घर्षणबल) से कम हुआ, तो पदार्थपिंड विस्थापित नहीं होता और यदि अधिक हुआ तो निश्चित वेग से विस्थापित होता है। ऐसा स्पर्श करनेवाली सतहों के बीच घर्षण के कारण होता है, जिससे तात्पर्य यह है कि ठोस पदार्थपिंड पर स्पर्श सतह के समांतर प्रयुक्त बल की विरुद्ध दिशा में एक बल कार्य करता है, जिसे घर्षण बल कहते हैं। घर्षण बल का कारण सतहों का खुरदुरापन होता है।
| 0.5 | 5,324.370378 |
20231101.hi_144677_6
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%98%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%A3
|
घर्षण
|
विस्थापन से पूर्व (जब पिण्ड स्थिर हों) घर्षणबल प्रयुक्त बल के बराबर होता है, जिसे स्थैतिक घर्षण कहते है। विस्थापन के लिये प्रयुक्त बल कम से कम इतने परिमाण का होना चाहिए कि विकृति चरम प्रत्यास्थता से अधिक हो। विस्थापन के लिये आवश्यक इस न्यूनतम बल के परिमाण को चरम घर्षणबल कहते हैं।
| 0.5 | 5,324.370378 |
20231101.hi_144677_7
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%98%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%A3
|
घर्षण
|
जबकि (b1) स्थैतिक धर्षणस्थिरांक कहलाता है। इसका मान पदार्थपिंड को सतह पर रखकर सतह पर रखकर सतह का न्यूनतम झुकाव कोण (q), जिसपर पदार्थपिंड फिसलन प्रारंभ करे, ज्ञात करके मालूम कर सकते हैं। इस कोण को घर्षणकोण कहते हैं। घर्षणकोण की स्पर्शज्या ही परिमाण में स्थैतिक घर्षणस्थिरांक के बराबर होती है, अर्थात्
| 0.5 | 5,324.370378 |
20231101.hi_144677_8
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%98%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%A3
|
घर्षण
|
गति के समय भी पदार्थपिंड पर घर्षणबल कार्य करता है। इसका परिमाण मुख्यतया विस्थापन के प्रकार पर निर्भर करता है। एक ठोस पदार्थपिंड को ठोस सतह पर खिसकाकर या लुढ़काकर ही विस्थापित कर सकते हैं; अत: इन्हीं दो विस्थापन प्रकारों के अनुसार निम्नांकित दो प्रकार के गतीय घर्षण होते हैं।
| 0.5 | 5,324.370378 |
20231101.hi_47919_0
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A7%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%96%E0%A5%80
|
मधुमक्खी
|
मधुमक्षी कीट वर्ग का प्राणी है। मधुमक्षी से मधु प्राप्त होता है जो अत्यन्त पौष्टिक भोजन है। यह संघ बनाकर रहती हैं। प्रत्येक संघ में एक रानी, कई सौ नर और शेष श्रमिक होते हैं। मधुमक्षियाँ छत्ते बनाकर रहती हैं। इनका यह घोसला (छत्ता) मोम से बनता है। इसके वंश एपिस में 7 जातियां एवं 44 उपजातियां हैं। मधुमक्षी नृत्य के माध्यम से अपने परिवार के सदस्यों को पहचान करती हैं।
| 0.5 | 5,319.980323 |
20231101.hi_47919_1
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A7%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%96%E0%A5%80
|
मधुमक्खी
|
जंतु जगत में मधुमक्खी ‘आर्थोपोडा’ संघ का कीट है। विश्व में मधुमक्खी की मुख्य पांच प्रजातियां पाई जाती हैं। जिनमें चार प्रजातियां भारत में पाई जाती हैं। मधुमक्खी की इन प्रजातियों से हमारे यहां के लोग प्राचीन काल से परिचित रहे हैं। इसकी प्रमुख पांच प्रजातियां हैं :
| 0.5 | 5,319.980323 |
20231101.hi_47919_2
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A7%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%96%E0%A5%80
|
मधुमक्खी
|
यह आकार में सबसे छोटी और सबसे कम शहद एकत्र करने वाली मधुमक्खी है। शहद के मामले में न सही लेकिन परागण के मामले में इसका योगदान अन्य मधुमक्खियों से कम नहीं है। इसके शहद का स्वाद कुछ खट्टा होता है। आयुर्वेदिक दृष्टि से इसका शहद सर्वोत्तम होता है क्योंकि यह जड़ी बूटियों के नन्हें फूलों, जहां अन्य मधुमक्खियां नहीं पहुंच पाती हैं, से भी पराग एकत्र कर लेती हैं।
| 0.5 | 5,319.980323 |
20231101.hi_47919_3
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A7%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%96%E0%A5%80
|
मधुमक्खी
|
इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। उत्तर भारत में ‘भंवर’ या ‘भौंरेह’ कहते हैं। दक्षिण भारत में इसे ‘सारंग’ तथा राजस्थान में ‘मोम माखी’ कहते हैं। ये ऊंचे वृक्षों की डालियों, ऊंचे मकानों, चट्टानों आदि पर विषाल छत्ता बनाती हैं। छत्ता करीब डेढ़ से पौने दो मीटर तक चौड़ा होता है। इसका आकार अन्य भारतीय मधुमक्खियों से बड़ा होता है। अन्य मधुमक्खियों के मुकाबले यह शहद भी अधिक एकत्र करती हैं। एक छत्ते से एक बार में 30 से 50 किलोग्राम तक शहद मिल जाता है। स्वभाव से यह अत्यंत खतरनाक होती हैं। इसे छेड़ देने पर या किसी पक्षी द्वारा इसमें चोट मार देने पर यह दूर-दूर तक दौड़ाकर मनुष्यों या उसके पालतू पषुओं का पीछा करती हैं। अत्यंत आक्रामक होने के कारण ही यह पाली नहीं जा सकती। जंगलों में प्राप्त शहद इसी मधुमक्खी की होती है।
| 0.5 | 5,319.980323 |
20231101.hi_47919_4
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A7%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%96%E0%A5%80
|
मधुमक्खी
|
यह भी भंवर की तरह ही खुले में केवल एक छत्ता बनाती है। लेकिन इसका छत्ता छोटा होता है और डालियों पर लटकता हुआ देखा जा सकता है। इसका छत्ता अधिक ऊंचाई पर नहीं होता। छत्ता करीब 20 सेंटीमीटर लंबा और करीब इतना ही चौड़ा होता है। इससे एक बार में 250 ग्राम से लेकर 500 ग्राम तक शहद प्राप्त हो सकता है।
| 1 | 5,319.980323 |
20231101.hi_47919_5
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A7%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%96%E0%A5%80
|
मधुमक्खी
|
इसे ग्रामीण क्षेत्रों में मधुमक्खी की प्रजातियां ‘सतकोचवा’ मधुमक्खी कहते हैं। क्योंकि ये दीवारों या पेड़ों के खोखलों में एक के बाद एक करीब सात समानांतर छत्ते बनाती हैं। यह अन्य मधुमक्खियों की अपेक्षा कम आक्रामक होती हैं। इससे एक बार में एक-दो किलोग्राम शहद निकल सकता है। यह पेटियों में पाली जा सकती है। साल भर में इससे 10 से 15 किलोग्राम तक शहद प्राप्त हो सकती है।
| 0.5 | 5,319.980323 |
20231101.hi_47919_6
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A7%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%96%E0%A5%80
|
मधुमक्खी
|
इसका विस्तार संपूर्ण यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका तक है। इसकी अनेक प्रजातियां जिनमें एक प्रजाति इटैलियन मधुमक्खी (Apis mellifera lingustica) है। वर्तमान में अपने देश में इसी इटैलियन मधुमक्खी का पालन हो रहा है। सबसे पहले इसे अपने देश में सन् 1962 में हिमाचल प्रदेश में नगरौटा नामक स्थान पर यूरोप से लाकर पाला गया था। इसके पश्चात 1966-67 में लुधियाना (पंजाब) में इसका पालन शुरू हुआ। यहां से फैलते-फैलते अब यह पूरे देश में पहुंच गई है। इसके पूर्व हमारे देश में भारतीय मौन पाली जाती थी। जिसका पालन अब लगभग समाप्त हो चुका है।
| 0.5 | 5,319.980323 |
20231101.hi_47919_7
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A7%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%96%E0%A5%80
|
मधुमक्खी
|
परागणकारी जीवों में मधुमक्खी का विषेष महत्त्व है। इस संबंध में अनेक अध्ययन भी हुए हैं। सी.सी. घोष, जो सन् 1919 में इम्पीरियल कृषि अनुसंधान संस्थान में कार्यरत थे, ने मधुमक्खियों की महत्ता के संबंध में कहा था कि यह एक रुपए की शहद व मोम देती है तो दस रुपए की कीमत के बराबर उत्पादन बढ़ा देती है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में कुछ फसलों पर परागण संबंधी परीक्षण किए गए। सौंफ में देखा गया कि जिन फूलों का मधुमक्खी द्वारा परागीकरण होने दिया गया उनमें 85 प्रतिशत बीज बने। इसके विपरीत जिन फूलों को मधुमक्खी द्वारा परागित करने से रोका गया उनमें मात्र 6.1 प्रतिशत बीज ही बने थे। यानी मधुमक्खी, सौंफ के उत्पादन को करीब 15 गुना बढ़ा देती है। बरसीम में तो बीज उत्पादन की यह बढ़ोत्तरी 112 गुना तथा उनके भार में 179 गुना अधिक देखी गई। सरसों की परपरागणी 'पूसा कल्याणी' जाति तो पूर्णतया मधुमक्खी के परागीकरण पर ही निर्भर है। फसल के जिन फूलों में मधुमक्खी ने परागीकृत किया उनके फूलों से औसतन 82 प्रतिशत फली बनी तथा एक फली में औसतन 14 बीज और बीज का औसत भार 3 मिलिग्राम पाया गया। इसके विपरीत जिन फूलों को मधुमक्खी द्वारा परागण से रोका गया उनमें सिर्फ 5 प्रतिशत फलियां ही बनीं। एक फली में औसत एक बीज बना जिसका भार एक मिलिग्राम से भी कम पाया गया। इसी तरह तिलहन की स्वपरागणी किस्मों में उत्पादन 25-30 प्रतिशत अधिक पाया गया। लीची, गोभी, इलायची, प्याज, कपास एवं कई फलों पर किए गए प्रयोगों में ऐसे परिणाम पाए गए।
| 0.5 | 5,319.980323 |
20231101.hi_47919_8
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A7%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%96%E0%A5%80
|
मधुमक्खी
|
एक साथ रहने वाली सभी मधुमक्खियां एक मौनवंश (कॉलोनी) कहलाती हैं। एक मौनवंश में तीन तरह की मधुमक्खियां होती हैं : (1) रानी, (2) नर तथा (3) कमेरी।
| 0.5 | 5,319.980323 |
20231101.hi_303365_17
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B9%E0%A5%83%E0%A4%A6%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%98%E0%A4%BE%E0%A4%A4
|
हृदयाघात
|
दिल में रक्तप्रवाह अचानक रुकावट के साथ संगत लक्षण के किसी भी समूह को तीव्र सिंड्रोम कोरोनरी कहा जाता है.
| 0.5 | 5,293.130416 |
20231101.hi_303365_18
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B9%E0%A5%83%E0%A4%A6%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%98%E0%A4%BE%E0%A4%A4
|
हृदयाघात
|
विभेदक निदान में छाती दर्द के अन्य आपत्तिजनक कारण शामिल है जैसे फुफ्फुसीय अन्त: शल्यता, महाधमनी विच्छेदन, पेरीकार्डियल बहाव के कारण हृदय टेम्पोनेड, तनाव वातिलवक्ष और एसोफेडिएल टूटन. अन्य गैर आपत्तिजनक भिन्नता में गैस्ट्रोएसोफोजिएल भाटा और टिएट्जे सिंड्रोम शामिल हैं.
| 0.5 | 5,293.130416 |
20231101.hi_303365_19
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B9%E0%A5%83%E0%A4%A6%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%98%E0%A4%BE%E0%A4%A4
|
हृदयाघात
|
तीव्र प्रयोग के साथ जुड़ने में दिल का दौरा का दर उच्च होता है, यह मानसिक तनाव या शारीरिक परिश्रम होता है, खासकर व्यक्ति के सामान्य परिश्रम की तुलना में यदि परिश्रम तीव्र हो तो. मात्रात्मक, अत्यधिक परिश्रम की अवधि और अंततः स्वास्थ्य लाभ लगभग 6 गुना उच्च दर के रोधगलन के साथ (फ्रेम समय के साथ अन्य की तुलना में अधिक आराम) शारीरिक रूप से फिट लोगों के साथ जुड़ जाता है. शारीरिक रूप से ग्रस्त लोगों के लिए दर अंतर 35 गुना अधिक होता है. इस घटना के लिए वृद्धि हुई एक तंत्र धमनी नाड़ी दबाव खींच को देखा गया है और प्रत्येक दिल की धड़कन के साथ धमनियों का विश्राम जिसे इंट्रावैस्कुलर अल्ट्रासाउंड के साथ देखा जाता है, अथेरोमा और पट्टिका टूटन की संभावना पर "कतरनी तनाव" की यांत्रिक वृद्धि होती है.
| 0.5 | 5,293.130416 |
20231101.hi_303365_20
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B9%E0%A5%83%E0%A4%A6%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%98%E0%A4%BE%E0%A4%A4
|
हृदयाघात
|
निमोनिया जैसे तीव्र गंभीर संक्रमण रोधगलन को बढ़ा सकते हैं. चेलेमीडोफिला निमोनिया संक्रमण और अथेरोस्लेरोसिस के बीच एक अधिक विवादास्पद कड़ी है. जबकि इसे इंट्रासेलुलर जीव अथेरोस्लेरोसिस सजीले टुकड़े में प्रदर्शन किया गया है, सबूत अनिर्णायक है चूंकि इसे कारण कारक के रूप में माना जा सकता है. एंटीबायोटिक दवाओं के साथ रोगियों में उपचार के दौरान पाया गया है कि अथेरोस्लेरोसिस दिल के दौरो या अन्य कोरोनरी संवहनी हमलों के जोखिम को कम नहीं करता है.
| 0.5 | 5,293.130416 |
20231101.hi_303365_21
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B9%E0%A5%83%E0%A4%A6%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%98%E0%A4%BE%E0%A4%A4
|
हृदयाघात
|
सुबह के समय में दिल के दौरे के मामलों में वृद्धि हुई है, विशेष रूप से लगभग 9 बजे. कुछ जांचकर्ताओं ने ध्यान दिया है कि सर्काइडियन माप के अनुसार प्लेटलेट्स को और अधिक बढ़ाने की क्षमता है, हालांकि उन्हें करणीय साबित नहीं किया गया है.
| 1 | 5,293.130416 |
20231101.hi_303365_22
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B9%E0%A5%83%E0%A4%A6%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%98%E0%A4%BE%E0%A4%A4
|
हृदयाघात
|
मधुमेह (इंसुलिन प्रतिरोध के साथ या बिना) - स्थानिक अरक्तता संबंधी हृदय रोग के लिए सबसे महत्वपूर्ण जोखिम कारक (IHD).
| 0.5 | 5,293.130416 |
20231101.hi_303365_23
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B9%E0%A5%83%E0%A4%A6%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%98%E0%A4%BE%E0%A4%A4
|
हृदयाघात
|
हाइपरकोलेस्टेरोलेमिया (अधिक संगत हाइपरलिपोप्रोटेनेमिया विशेष रूप से उच्च कम घनत्व लेपोप्रोटीन और कम उच्च घनत्व लेपोप्रोटीन)
| 0.5 | 5,293.130416 |
20231101.hi_303365_24
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B9%E0%A5%83%E0%A4%A6%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%98%E0%A4%BE%E0%A4%A4
|
हृदयाघात
|
मोटापा (पारिभाषित बॉडी मास इंडेक्स के 30 kg/m² से अधिक या या वैकल्पिक रूप से या कमर परिधि द्वारा या हिप अनुपात परिधि).
| 0.5 | 5,293.130416 |
20231101.hi_303365_25
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B9%E0%A5%83%E0%A4%A6%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%98%E0%A4%BE%E0%A4%A4
|
हृदयाघात
|
उम्र: 45 वर्ष की उम्र में पुरुष स्वतंत्र रूप से जोखिम कारक को अधिग्रहण करते हैं, जबकि महिला 55 वर्ष में स्वतंत्र रूप से जोखिम कारक को अधिग्रहित करती है, इसके अलावा अन्य व्यक्ति स्वतंत्र जोखिम कारक को हासिल करते है यदि उनके पास प्रथम डिग्री पुरुष रिश्तेदार (भाई, पिता) होते हैं जो 55 की उम्र से पहले कोरोनरी वैस्कुलर से पीड़ित होते हैं. एक अन्य स्वतंत्र जोखिम कारक को अधिग्रहित किया जाता है अगर उनके पास प्रथम डिग्री महिला रिश्तेदार (मां, बहन) होती हैं जो 65 या छोटी उम्र में एक कोरोनरी संवहनी घटना का सामना करना पड़ा हो.
| 0.5 | 5,293.130416 |
20231101.hi_940_1
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE
|
मलेशिया
|
मलेशिया में चीनी, मलय और भारतीय जैसे विभिन्न जातीय समूह निवास करते हैं। यहाँ की आधिकारिक भाषा मलय है, लेकिन शिक्षा और आर्थिक क्षेत्र में ज्यादातर अंग्रेजी का इस्तेमाल किया जाता है। मलेशिया में १३० से ज्यादा बोलियाँ बोली जाती हैं, इनमें से ९४ मलेशियाई बोर्नियो में और ४० प्रायद्वीप में बोली जाती हैं,युवा वर्ग मे अंग्रेजी भाषा अधिक लोकप्रिय है। यद्यपि देश सरकारी धर्म इस्लाम है, लेकिन नागरिकों को अन्य धर्मों को मानने की स्वतंत्रता है।
| 0.5 | 5,291.003598 |
20231101.hi_940_2
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE
|
मलेशिया
|
मलेशिया, चीन और भारत के बीच प्राचीन काल से व्यापारिक केंद्र था। जब यूरोपीय लोग इस क्षेत्र में आए तो उन्होंने मलक्का को महत्वपूर्ण व्यापार बंदरगाह बनाया। कालांतर में मलेशिया ब्रिटिश साम्राज्य का एक उपनिवेश बन गया। इसका प्रायद्वीपीय भाग ३१ अगस्त १९५७ को फेडरेशन मलाया के रूप में स्वतंत्र हुआ। १९६३ में मलाया, सिंगापुर और बोर्नियो हिस्से साथ मिलकर मलेशिया बन गए। १९६५ सिंगापुर अलग होकर अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
| 0.5 | 5,291.003598 |
20231101.hi_940_3
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE
|
मलेशिया
|
मलेशिया 13 राज्य हैं और तीन संघीय प्रदेश है। मलेशिया का प्रमुख यांग डी-पेर्तुआन अगांग के रूप में जाना जाता है, जिसे सामान्यतः "मलेशिया का राजा" कहा जाता है। यह पदवी वर्तमान में सुल्तान मिज़ान जैनुल अबीदीन धारण किए हुए हैं। मलेशिया में शासन के प्रमुख प्रधानमंत्री हैं। मलेशिया आसियान का सदस्य है। इसकी अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है और यह दक्षिण पूर्व एशिया में एक अपेक्षाकृत समृद्ध देश है। देश के प्रमुख शहरों में कुआलालंपुर, जॉर्ज टाउन, ईपोह और जोहोर बाहरु हैं।
| 0.5 | 5,291.003598 |
20231101.hi_940_4
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE
|
मलेशिया
|
मलेशिया में मलय और सम्बन्धित जातियों का बाहुल्य है और सन् 2012 में जनसंख्या में उनका हिस्सा 67% मापा गया था। लेकिन साबाह में यह केवल 26% और सारावाक में केवल 21% था। क्षेत्रफल में मुख्यभूमि मलेशिया (जो पश्चिमी मलेशिया भी कहलाता है) देश के कुल क्षेत्रफल का केवल 40% है, जबकि साबाह-सारावाक 60% है, लेकिन मुख्यभूमि का जन-घनत्व साबाह-सारावाक से बहुत अधिक है। मलेशिया की सरकार पर आरोप है कि वह जातीयता बदलने के लिए मुख्यभूमि से साबाह व सारावाक में मलय लोग भेज रही है, जिस से अलगाववादी भावना भड़कती है। साबाह सारावाक केलुआर मलेशिया जैसे संगठन साबाह और सारावाक को मलेशिया से स्वतंत्र करवाने का प्रयास कर रहे हैं।
| 0.5 | 5,291.003598 |
20231101.hi_940_5
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE
|
मलेशिया
|
मलेशिया एक बहु धार्मिक समाज है और मलेशिया में प्रमुख धर्म इस्लाम है। २०१० में सरकार की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, यहां के प्रमुख धर्मावलंबियों में मुसलमान (६१.३%), बौद्ध (१९.८%), ईसाई (९.२%), हिंदू (६.३%) और कन्फ्यूशीवाद, ताओ धर्म और अन्य पारंपरिक चीनी धर्मों (१.३%), शामिल हैं।
| 1 | 5,291.003598 |
20231101.hi_940_6
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE
|
मलेशिया
|
मलेशिया एक बहु जातीय, बहु सांस्कृतिक और बहुभाषी समाज है, जहां मलय और अन्य देशी जनजाति ६५%, चीनी 25% और 7% भारतीय शामिल है। देश की बहुसंख्यक समुदाय के रूप में सभी मलय मुस्लिम हैं, क्योंकि मलेशियाई कानून के तहत मलय होने के लिए मुस्लिम होना जरूर है। मलय राजनीति में अहम भूमिका निभाते हैं और इनकी भूमिपुत्र के रूप में पहचान होती है। उनकी मूल भाषा मलय (Bahasa Melayu) है।
| 0.5 | 5,291.003598 |
20231101.hi_940_7
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE
|
मलेशिया
|
कुआलालम्पुर शहर में सड़कों का जाल बिछा हुआ है। सब कुछ इतना सुनियोजित है कि आगंतुक को कोई दिक्कत नहीं होती। शहर को जानने के लिए सबसे पहली जगह है इस्ताना निगारा। यह मलेशिया के राजा के रहने का स्थान है। इसके अलावा शहर की पहचान पेट्रोनस जुड़वा मीनार से भी है, जो कुआलालम्पुर शहर में कहीं से भी थोड़ी सी ऊँचाई से नजर आ जाते हैं। 451.9 मीटर ऊँचे इन टॉवर्स में 86 मंजिलें हैं, परंतु पर्यटकों को 41वीं मंजिल पर स्थित पुल तक जाने दिया जाता है। इसके लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता और एक दिन में निश्चित संख्या में ही पर्यटक जा सकते हैं। पेट्रोनस टॉवर्स के पास ही कुआलालम्पुर सिटी सेन्टर पार्क बनाया गया है, जिसमें 1900 से ज्यादा पॉम के पेड़ लगाए गए हैं। इसके अलावा केएल टॉवर, केएलसीसी एक्वेरियम देखने लायक हैं। पाँच हजार स्के.फुट में फैले इस एक्वेरियम में 150 तरह की मछलियाँ हैं। इसमें एक 90 मीटर की टनल भी है, जिसमें ऐसा एहसास होता है कि आप समुद्र के भीतर से ही इन्हें देख रहे हैं। इसके अलावा नेशनल प्लेनेटोरियम, आर्किड पार्क, बटरफ्लाई पार्क आदि भी काफी खूबसूरत हैं।
| 0.5 | 5,291.003598 |
20231101.hi_940_8
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE
|
मलेशिया
|
कुआलालम्पुर में शॉपिंग करने के लिए काफी सारे मॉल्स हैं। 3450000 स्के. फुट में फैले बरजाया टाइम स्क्वेअर मॉल मलेशिया का सबसे बड़ा मॉल है। इसमें विश्व के सर्वश्रेष्ठ ब्रांड्स उपलब्ध हैं।
| 0.5 | 5,291.003598 |
20231101.hi_940_9
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE
|
मलेशिया
|
यहाँ के कुछ छोटे मॉल्स में मोल-भाव भी किया जा सकता है। सन वे सिटी होटल में स्थित वॉटर पार्क काफी बड़ा है। इसके पास ही लगा हुआ मॉल छः मंजिला है तथा इसमें आईस स्केटिंग करने की व्यवस्था भी है।
| 0.5 | 5,291.003598 |
20231101.hi_12221_0
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0
|
शाकाहार
|
शाकाहारी खाद्य पदार्थों की किस्मों के लिए, शाकाहारी भोजन देखें। प्राणी में वनस्पति आधारित आहार के लिए शाकाहारी देखें।
| 0.5 | 5,287.827366 |
20231101.hi_12221_1
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0
|
शाकाहार
|
दुग्ध उत्पाद, फल, सब्जी, अनाज, बादाम आदि बीज सहित वनस्पति-आधारित भोजन को शाकाहार (शाक + आहार) कहते हैं। शाकाहारी व्यक्ति मांस नहीं खाता है, इसमें रेड मीट अर्थात पशुओं के मांस, शिकार मांस, मुर्गे-मुर्गियां, मछली, क्रस्टेशिया या कठिनी अर्थात केंकड़ा-झींगा और घोंघा आदि सीपदार प्राणी शामिल हैं; और शाकाहारी चीज़ (पाश्चात्य पनीर), पनीर और जिलेटिन में पाए जाने वाले प्राणी-व्युत्पन्न जामन जैसे मारे गये पशुओं के उपोत्पाद से बने खाद्य से भी दूर रह सकते हैं। हालाँकि, इन्हें या अन्य अपरिचित पशु सामग्रियों का उपभोग अनजाने में कर सकते हैं।
| 0.5 | 5,287.827366 |
20231101.hi_12221_2
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0
|
शाकाहार
|
शाकाहार की एक अत्यंत तार्किक परिभाषा ये है कि शाकाहार में वे सभी चीजें शामिल हैं जो वनस्पति आधारित हैं, पेड़ पौधों से मिलती हैं एवं पशुओं से मिलने वाली चीजें जिनमें कोई प्राणी जन्म नहीं ले सकता। इसके अतिरिक्त शाकाहार में और कोई चीज़ शामिल नहीं है। इस परिभाषा की मदद से शाकाहार का निर्धारण किया जा सकता है। उदाहरण के लिये दूध, शहद आदि से बच्चे नहीं होते जबकि अंडे जिसे कुछ तथाकथित बुद्धजीवी शाकाहारी कहते है, उनसे बच्चे जन्म लेते हैं। अतः अंडे मांसाहार है। प्याज़ और लहसुन शाकाहार हैं किन्तु ये बदबू करते हैं अतः इन्हें खुशी के अवसरों पर प्रयोग नहीं किया जाता। यदि कोई मनुष्य अनजाने में, भूलवश, गलती से या किसी के दबाव में आकर मांसाहार कर लेता है तो भी उसे शाकाहारी ही माना जाता है।
| 0.5 | 5,287.827366 |
20231101.hi_12221_3
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0
|
शाकाहार
|
सनातन धर्म भी शाकाहार पर आधारित है। जैन धर्म भी शाकाहार का समर्थन करता है एवं जैन भोजन में जिमीकन्द आदि त्याजय है। सनातन धर्म के अनुयायी जिन्हें हिन्दू भी कहा जाता है वे शाकाहारी होते हैं। यदि कोई व्यक्ति खुद को हिन्दू बताता है किंतु मांसाहार करता है तो वह धार्मिक तथ्यों से हिन्दू नहीं रह जाता। अपना पेट भरने के लिए या महज़ जीभ के स्वाद के लिए किसी प्राणी की हत्या करना मनुष्यता कदापि नहीं हो सकती। इसके अतिरिक्त एक अवधारणा यह भी है कि शाकाहारियों में मासूमियत और बीमारियों से लड़ने की क्षमता ज़्यादा होती है।
| 0.5 | 5,287.827366 |
20231101.hi_12221_4
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0
|
शाकाहार
|
नैतिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण, धार्मिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, सौंदर्य, आर्थिक, या अन्य कारणों से शाकाहार को अपनाया जा सकता है; और अनेक शाकाहारी आहार हैं। एक लैक्टो-शाकाहारी आहार में दुग्ध उत्पाद शामिल हैं लेकिन अंडे नहीं, एक ओवो-शाकाहारी के आहार में अंडे शामिल होते हैं लेकिन गोशाला उत्पाद नहीं और एक ओवो-लैक्टो शाकाहारी के आहार में अंडे और दुग्ध उत्पाद दोनों शामिल हैं। एक वेगन अर्थात अतिशुद्ध शाकाहारी आहार में कोई भी प्राणी उत्पाद शामिल नहीं हैं, जैसे कि दुग्ध उत्पाद, अंडे और सामान्यतः शहद। अनेक वेगन प्राणी-व्युत्पन्न किसी अन्य उत्पादों से भी दूर रहने की चेष्टा करते हैं, जैसे कि कपड़े और सौंदर्य प्रसाधन।
| 1 | 5,287.827366 |
20231101.hi_12221_5
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0
|
शाकाहार
|
अर्द्ध-शाकाहारी भोजन में बड़े पैमाने पर शाकाहारी खाद्य पदार्थ हुआ करते हैं, लेकिन उनमें मछली या अंडे शामिल हो सकते हैं, या यदा-कदा कोई अन्य मांस भी हो सकता है। एक पेसेटेरियन आहार में मछली होती है, मगर मांस नहीं। जिनके भोजन में मछली और अंडे-मुर्गे होते हैं वे "मांस" को स्तनपायी के गोश्त के रूप में परिभाषित कर सकते हैं और खुद की पहचान शाकाहार के रूप में कर सकते हैं। हालाँकि, शाकाहारी सोसाइटी जैसे शाकाहारी समूह का कहना है कि जिस भोजन में मछली और पोल्ट्री उत्पाद शामिल हों, वो शाकाहारी नहीं है, क्योंकि मछली और पक्षी भी प्राणी हैं।
| 0.5 | 5,287.827366 |
20231101.hi_12221_6
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0
|
शाकाहार
|
1847 में स्थापित शाकाहारी सोसाइटी ने लिखा कि इसने लैटिन "वेजिटस" अर्थात "लाइवली" (सजीव) से "वेजिटेरियन" (शाकाहारी) शब्द बनाया। ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी (OED) और अन्य मानक शब्दकोश कहते हैं कि "वेजिटेबल" शब्द से यह शब्द बनाया गया है और प्रत्यय के रूप में "-एरियन" जोड़ा गया। OED लिखता हैं 1847 में शाकाहारी सोसायटी के गठन के बाद यह शब्द सामान्य उपयोग में आया, हालाँकि यह 1839 और 1842 से उपयोग के दो उदाहरण प्रस्तुत करता है।
| 0.5 | 5,287.827366 |
20231101.hi_12221_7
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0
|
शाकाहार
|
(लैक्टो) शाकाहार के प्रारंभिक रिकॉर्ड ईसा पूर्व ६ठी शताब्दी में प्राचीन भारत और प्राचीन ग्रीस में पाए जाते हैं। दोनों ही उदाहरणों में आहार घनिष्ठ रूप से प्राणियों के प्रति नान-वायलेंस के विचार (भारत में अहिंसा कहा जाता है) से जुड़ा हुआ है और धार्मिक समूह तथा दार्शनिक इसे बढ़ावा देते हैं। प्राचीनकाल में रोमन साम्राज्य के ईसाईकरण के बाद शाकाहार व्यावहारिक रूप से यूरोप से गायब हो गया। मध्यकालीन यूरोप में भिक्षुओं के कई नियमों के जरिये संन्यास के कारणों से मांस का उपभोग प्रतिबंधित या वर्जित था, लेकिन उनमें से किसी ने भी मछली को नहीं त्यागा। पुनर्जागरण काल के दौरान यह फिर से उभरा, 19वीं और 20वीं शताब्दी में यह और अधिक व्यापक बन गया। 1847 में, इंग्लैंड में पहली शाकाहारी सोसायटी स्थापित की गयी, जर्मनी, नीदरलैंड और अन्य देशों ने इसका अनुसरण किया। राष्ट्रीय सोसाइटियों का एक संघ, अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी संघ, 1908 में स्थापित किया गया है। पश्चिमी दुनिया में, 20वीं सदी के दौरान पोषण, नैतिक और अभी हाल ही में, पर्यावरण और आर्थिक चिंताओं के परिणामस्वरुप शाकाहार की लोकप्रियता बढ़ी है।
| 0.5 | 5,287.827366 |
20231101.hi_12221_8
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0
|
शाकाहार
|
फ्रूटेरियनिज्म पेड़-पौधों को बिना नुकसान पहुँचाए सिर्फ फल, बादाम आदि, बीज और अन्य इकट्ठा किये जा सकने वाले वनस्पति पदार्थ के सेवन की अनुमति देता है।
| 0.5 | 5,287.827366 |
20231101.hi_4417_1
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%B5%E0%A4%BE
|
मालवा
|
मालव जनजाति का उल्लेख सर्वप्रथम ई. पू. चौथी सदी में मिलता है, जब यह जाति सिकंदर से युद्ध में पराजित हुई थी। ये मालव प्रारंभ में पंजाब तथा राजपूताना क्षेत्रों के निवासी थी, लेकिन सिकंदर से पराजित होकर वे अवन्ति (वर्तमान उज्जैन) व उसके आस-पास के क्षेत्रों में बस गये
| 0.5 | 5,283.141228 |
20231101.hi_4417_2
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%B5%E0%A4%BE
|
मालवा
|
। उन्होंने आकर (दशार्ण) तथा अवन्ति को अपनी राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनाया। दशार्ण की राजधानी विदिशा थी तथा अवन्ति की राजधानी उज्जयिनी थी। कालांतर में यही दोनों प्रदेश मिलकर मालवा कहलाये। इस प्रकार एक भौगोलिक घटक के रूप में 'मालवा' का नाम लगभग प्रथम ईस्वी सदी में मिलता है। मालवा पर करिब 547 वर्षो तक भील राजाओ का शासन रहा,जिनमें राजा धन्ना भील प्रमुख रहे ।। राजा धन्ना भील के ही एक उत्तराधिकारी ने 730 ईसा पूर्व में दिल्ली के सम्राट को चुनौती दी थी , इस प्रकार मालवा उस समय एक शक्तिशाली साम्राज्य था ।
| 0.5 | 5,283.141228 |
20231101.hi_4417_3
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%B5%E0%A4%BE
|
मालवा
|
मौर्य शासक चंद्रगुप्त मौर्य के समय के शासक राजा गरिमध्वज भील थे , वे अपनी बहादुरी और शौर्य के लिए जाने जाते थे , चन्द्रगुप्त मौर्य के मालवा आक्रमण के दौरान उनका सामना भील राजा से हुआ , लेकिन चाणक्य की नीति के फलस्वरूप दोनों राजाओं में मित्रता हो गई और दोनों ने मिलकर मगध साम्राज्य के विरुद्ध युद्ध किया ।
| 0.5 | 5,283.141228 |
20231101.hi_4417_4
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%B5%E0%A4%BE
|
मालवा
|
भारत के अन्य राज्यों की भाँति मालवा की भी राजनीतिक सीमाएं राजनीतिक गतिविधियों व प्रशासनिक कारणों से परिवर्तित होती रही है।
| 0.5 | 5,283.141228 |
20231101.hi_4417_5
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%B5%E0%A4%BE
|
मालवा
|
अनेक ऐतिहासिक साक्ष्यों एवं भौगोलिक स्थिति के आधार पर प्राचीन मालवा के भौगोलिक विस्तार के संदर्भ में विभिन्न विद्वानों के अलग-अलग मत हैं। व्यापक अर्थ में यह उत्तर में ग्वालियर की दक्षिणी सीमा से लेकर दक्षिण में नर्मदा घाटी के उत्तरी तट से संलग्न महान विंध्य क्षेत्रों तक तथा पूर्व में विदिशा से लेकर राजपूताना की सीमा के मध्य फैले हुए भू-भाग का प्रतिनिधित्व करता है। इस प्रकार स्थूल रूप से यह पश्चिम में मेही नदी से लेकर पूर्व में धसान नदी तक तथा दक्षिण में निर्माड़ तथा सतपुड़ा तक फैली हुई है। दिनेश चंद्र सरकार के अनुसार 'मालवा', जो आकर-दशार्ण तथा अवन्ति प्रदेश का द्योतक है -- पश्चिम में अरावली पर्वतमाला, दक्षिण में विंध्य श्रेणी, पूर्व में बुंदेलखण्ड और उत्तर- पूर्व में गंगा- घाट से घिरा हुआ प्रदेश था, जिसमें मध्य भारत के आधुनिक इंदौर, धार, ग्वालियर, भोपाल, रतलाम, गुना तथा सागर जिले के कुछ भाग सम्मिलित थे। डी. सी. गांगुली का मत है कि मालवा प्रदेश पूर्व में भिलसा (विदिशा) से लेकर पश्चिम में माही नदी तक तथा उत्तर में कोटा राज्य से लेकर दक्षिण में ताप्ती नदी तक फैला हुआ था।
| 1 | 5,283.141228 |
20231101.hi_4417_6
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%B5%E0%A4%BE
|
मालवा
|
बी. पी. सिन्हा के अनुसार मालवा प्रदेश पश्चिम में चंबल नदी से लेकर पूर्व में एरण तक, दक्षिण में विंध्य श्रेणी से लेकर उत्तर में चंबल के उत्तरी मोड़ तक विस्तृत था। मैलकम द्वारा मालवा की सीमा उत्तर दक्षिण में विंध्याचल से मुकुन्दरा तक तथा पूर्व से पश्चिम में नर्मदा से निमाड़ तक बतलाई गयी है। ओ. एच. के स्पेट के अनुसार मालवा प्रदेश त्रिभुजाकार में विंध्य श्रेणी पर आधारित है, जो उत्तर-पश्चिम में अरावली पर्वत से तथा पूर्व में बुंदेलखण्ड से घिरा हुआ है। कैलाश चंद्र जैन का मत है कि मालवा प्रदेश के अंतर्गत संपूर्ण पश्चिमी मध्य प्रदेश का विस्तृत भू-भाग आता है, जो दक्षिण में विंध्य श्रेणी, पूर्व में सागर-दमाई पठार और बुंदेलखण्ड, उत्तर में गुना-शिवपुरी क्षेत्र और राजस्थान तथा पश्चिम में गुजरात और अरावली पर्वतमाला से घिरा हुआ है।
| 0.5 | 5,283.141228 |
20231101.hi_4417_7
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%B5%E0%A4%BE
|
मालवा
|
वर्त्तमान में यह लगभग ४७,७६० वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है तथा इसके अंतर्गत धार, झाबुआ, रतलाम, देवास, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, सीहोर, शाजापुर, रायसेन, राजगढ़ तथा विदिशा जिले आते हैं।
| 0.5 | 5,283.141228 |
20231101.hi_4417_8
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%B5%E0%A4%BE
|
मालवा
|
प्राकृतिक रूप से मालवा क्षेत्र उच्चभूमि माना जा सकता है, जिसकी समतल भूमि थोड़ा झुकाव लिये हुए हैं। अंदर का अधिकांश भाग खुला है। काली मिट्टी की परत होने के कारण भूमि उपजाऊ है। छोटे पठार, जंगल व जल के प्राकृतिक स्रोत मिल जाते हैं।
| 0.5 | 5,283.141228 |
20231101.hi_4417_9
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%B5%E0%A4%BE
|
मालवा
|
इस क्षेत्र के अंतर्गत विदिशा तथा उसके आस- पास का क्षेत्र आता है, जिसका प्राचीन नाम आकर व दशार्ण था। मध्य मालवा पठार का संकीर्ण विस्तार यह क्षेत्र पूरब, उत्तर तथा दक्षिण की ओर से विंध्याचल की पर्वतश्रेणियों से घिरा हुआ है। पूरब की तरफ स्थित गंगा के उपजाऊ समतल मैदान को छूता हुआ, यह क्षेत्र एक समय समृद्धशाली व संपन्न था।
| 0.5 | 5,283.141228 |
20231101.hi_509697_1
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%B5%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A6
|
व्यवहारवाद
|
इस सम्प्रदाय (स्कूल) की स्थापना संरचनावाद तथा प्रकार्यवाद जैसे सम्प्रदायों के विरोध में वाटसन द्वारा की गयी। यह स्कूल अपने काल में (विशेषकर 1920 ई0 के बाद) अधिक प्रभावशाली रहा जिसके कारण इसे मनोविज्ञान में 'द्वितीय बल' के रूप में मान्यता मिली। वाटसन ने 1913 में साइकोलाजिकल रिव्यू में एक विशेष शीर्षक "व्यवहारवादियों की दृष्टि में मनोविज्ञान" (Psychology as the behouristics view it) के तहत प्रकाशित किया गया। यहीं से व्यवहारवाद का औपचारिक आरम्भ माना जाता है।
| 0.5 | 5,282.528998 |
20231101.hi_509697_2
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%B5%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A6
|
व्यवहारवाद
|
जे0वी0 वाटसन ने व्यवहारवाद के माध्यम से मनोविज्ञान में क्रान्तिकारी विचार रखे। वाटसन का मत था कि मनोविज्ञान की विषय-वस्तु चेतन या अनुभूति नहीं हो सकता है। इस तरह के व्यवहार का प्रेक्षण नहीं किया जा सकता है। इनका मत था कि मनोविज्ञान व्यवहार का विज्ञान है। व्यवहार का प्रेक्षण भी किया जा सकता है तथा मापा भी जा सकता है। उन्होने व्यवहार के अध्ययन की विधि के रूप में प्रेक्षण तथा अनुबंधन (कन्डीशनिंग) को महत्वपूर्ण माना। वाटसन ने मानव प्रयोज्यों के व्यवहारों का अध्ययन करने के लिये शाब्दिक रिपोर्ट की विधि अपनायी जो लगभग अन्तर्निरीक्षण विधि के ही समान है।
| 0.5 | 5,282.528998 |
20231101.hi_509697_3
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%B5%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A6
|
व्यवहारवाद
|
वाटसन ने सीखना, संवेग तथा स्मृति के क्षेत्र में कुछ प्रयोगात्मक अध्ययन किये जिनकी उपयोगिता तथा मान्यता आज भी शिक्षा मनोविज्ञान के क्षेत्र में अधिक है। व्यवहारवाद के इस धनात्मक पहलू को आनुभविक व्यवहारवाद कहा जाता है। वाटसन के व्यवहारवाद का ऋणात्मक पहलू वुण्ट तथा टिचनर के संरचनावाद को तथा एंजिल के प्रकार्यवाद को अस्वीकृत करना था। 1919 ई0 में वाटसन ने अपने व्यवहारवाद की तात्विक स्थिति को स्पष्ट किया जिसमें चेतना या मन के अस्तित्व को स्वीकार नहीं किया गया। इसे तात्विक व्यवहारवाद कहा गया। वाटसन ने सीखना, भाषा विकास, चिन्तन, स्मृति तथा संवेग के क्षेत्र में जो अध्ययन किया वह शिक्षा मनोविज्ञान के लिये काफी महत्वपूर्ण है।
| 0.5 | 5,282.528998 |
20231101.hi_509697_4
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%B5%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A6
|
व्यवहारवाद
|
वाटसन व्यवहार को अनुवंशिक न मानकर पर्यावरणी बलों द्वारा निर्धारित मानते थे। वे पर्यावरणवाद के एक प्रमुख हिमायती थे। उनका कथन, "मुझे एक दर्जन स्वस्थ बच्चे दें, आप जैसा चाहें मैं उनको उस रूप में बना दूंगा।" यह उनके पर्यावरण की उपयोगिता को सिद्ध करने वाला कथन है। वाटसन का मानना था कि मानव व्यवहार उद्दीपक-अनुक्रिया (S-R) सम्बन्ध को इंगित करता है। प्राणी का प्रत्येक व्यवहार किसी न किसी तरह के उद्दीपक के प्रति एक अनुक्रिया ही होती है।
| 0.5 | 5,282.528998 |
20231101.hi_509697_5
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%B5%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A6
|
व्यवहारवाद
|
वाटसन के बाद भी व्यवहारवाद को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहा और इस सिलसिले में हल स्कीनर, टालमैन और गथरी द्वारा किया गया प्रयास काफी सराहनीय रहा। स्कीनर द्वारा क्रिया प्रसूत अनुबन्धन पर किये गये शोधों में अधिगम तथा व्यवहार को एक खास दिशा में मोड़ने एवं बनाये रखे में पुनर्बलन के महत्व पर बल डाला गया है। कोई भी व्यवहार जिसके करने के बाद प्राणी को पुनर्बलन मिलता है या उसके सुखद परिणाम व्यक्ति में उत्पन्न होते है, तो प्राणी उस व्यवहार को फिर दोबारा करने की इच्छा व्यक्त करता है। गथरी ने अन्य बातों के अलावा यह बताया कि सीखने के लिये प्रयास की जरूरत नहीं होती और व्यक्ति एक ही प्रयास में सीख लेता है। इसे उन्होने इकहरा प्रयास सीखना की संज्ञान दी। गथरी ने इसकी व्याख्या करते हुये बताया कि व्यक्ति किसी सरल अनुक्रिया जैसे पेंसिल पकड़ना, माचिस जलाना आदि एक ही प्रयास में सीख लेता है। इसके लिये उसे किसी अभ्यास की जरूरत नही होती। परन्तु जटिल कार्यो को सीखने के लिये अभ्यास की जरूरत होती है। गथरी ने एक और विशेष तथ्य पर प्रकाश डाला जो शिक्षा के लिये काफी लाभप्रद साबित हुआ और वह था बुरी आदतों से कैसे छुटकारा पाया जाए। इसके लिए गथरी ने निम्नांकित तीन विधियों का प्रतिपादन किया -
| 1 | 5,282.528998 |
20231101.hi_509697_6
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%B5%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A6
|
व्यवहारवाद
|
पी0 साइमण्ड ने शिक्षण व अधिगम के क्षेत्र में व्यवहारवाद की उपयोगिता बताते हुये कहा कि सीखने में पुरस्कार (पुर्नबलन) की महती भूमिका है, जिसकी जानकारी एक अध्यापक के लिये होना आवश्यक है। अध्यापक द्वारा प्रदत्त पुनर्बलन बच्चों के भविष्य की गतिविधियों के क्रियान्वयन में निर्देशन का कार्य करता है। अध्यापक द्वारा मात्र सही या गलत की स्वीकृति ही बच्चे के लिये पुरस्कार का कार्य करती है।
| 0.5 | 5,282.528998 |
20231101.hi_509697_7
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%B5%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A6
|
व्यवहारवाद
|
3. बच्चों के संवेगों का प्रयोगात्मक अध्ययन करके व्यवहारवादी मनोवैज्ञानिकों ने इनके संवेगात्मक व्यवहार को समझने का ज्ञान प्रदान किया।
| 0.5 | 5,282.528998 |
20231101.hi_509697_8
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%B5%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A6
|
व्यवहारवाद
|
4. व्यवहारवाद ने मानव व्यवहार पर वातावरणीय कारकों की भूमिका पर विशेष जोर दिया। वाटसन ने पर्यावरणी कारकों को बच्चों के वयक्तित्व विकास में काफी महत्वपूर्ण बताया। वाटसन का यह कथन कि यदि उन्हें एक दर्जन भी स्वस्थ बच्चे दिये जाते है तो वे उन्हें चाहे तो डाक्टर, इंजीनियर, कलाकार या भिखारी कुछ भी उचित वातावरण प्रदान कर बना सकते है, ने वातावरण की भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला।
| 0.5 | 5,282.528998 |
20231101.hi_509697_9
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%B5%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A6
|
व्यवहारवाद
|
5. स्किनर द्वारा सीखने के लिये जो नयी विधि कार्यक्रमित सीखना (प्रोग्राम्ड लर्निंग) दी गयी, ने शिक्षा मनोविज्ञान के क्षेत्र में हलचल मचा दिया। आधुनिक मनोवैज्ञानिकों ने इस विधि को अत्यन्त महत्वपूर्ण माना है और अनेक तरह के पाठों को सिखाने में उन्हें सफलता भी मिली।
| 0.5 | 5,282.528998 |
20231101.hi_46145_4
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%88
|
सिलाई
|
तीसरा स्थान कैंची का है। कैंची न तो बहुत छोटी हो और न बड़ी। उसकी धार तेज होनी चाहिए, जिससे कपड़ा सफाई से कट सके।
| 0.5 | 5,278.99192 |
20231101.hi_46145_5
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%88
|
सिलाई
|
चौथा स्थान इंची टेप का होता है, जो कपड़ा नापने के काम में आता है; फिर निशान लगाने के रंग या रंगीन पेंसिलों का प्रयोग होता है। सीधी लाइनों के लिये यदि स्केल भी पास हो तो बहुत अच्छा होता है। सिलाई के लिये अब अधिकतर मशीन का प्रयोग होता है। इससे सिलाई बहुत शीघ्र हो जाती है। सिलाई के लिये अंगुस्ताने की भी आवश्यकता होती है। इससे उंगलियों में सूई नहीं चुभने पाती।
| 0.5 | 5,278.99192 |
20231101.hi_46145_6
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%88
|
सिलाई
|
सिलाई करते समय हाथ से कपड़े को ठीक पकड़ना तथा सूई को ठीक स्थान पर रखना अत्यंत आवश्यक है। सिलाई करते समय आप दाहिने हाथ से बाएँ हाथ की ओर चलते हैं। कसीदे में इसके विपरीत बाएँ हाथ से दाएँ की ओर जाया जाता है।
| 0.5 | 5,278.99192 |
20231101.hi_46145_7
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%88
|
सिलाई
|
इसमें कपड़े को ठीक से पकड़ना अत्यंत आवश्यक है। यदि कपड़ा ठीक नहीं पकड़ा गया तो धागा भरने में काफी समय लग जाता है। आप दोनों हाथों में कपड़ा पकड़ दाएँ हाथ के अँगूठे और प्रथम उँगली के बीच सूई रख, दाएँ से बाई ओर चलते हैं। यह कपड़ों को जोड़ने के काम में लाया जाता है।
| 0.5 | 5,278.99192 |
20231101.hi_46145_8
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%88
|
सिलाई
|
यह भी दो कपड़ों को जोड़ने के काम में लाया जाता है। पर यह तुरपन धागा भरने से अधिक मजबूत होती है। इसका उधेड़ना अत्यंत कठिन होता है। इस तुरपन में पहले सूई को पिछले छेद में डालकर दो स्थान आगे निकाला जाता है और इस प्रकार बखिया आगे बढ़ता जाता है।
| 1 | 5,278.99192 |
20231101.hi_46145_9
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%88
|
सिलाई
|
सिलाई के उपर्युक्त तीन प्रकार होते हैं। इनके अतिरिक्त गोट लगाना, दो कपड़ों को जोड़ने के विभिन्न तरीके, रफू करना, काज बनाना एवं बटन टाँकना घरेलू सिलाई के अंतर्गत आते हैं।
| 0.5 | 5,278.99192 |
20231101.hi_46145_10
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%88
|
सिलाई
|
गोट लगाने के लिये कपड़े को तिरछा काटना अत्यंत आवश्यक है। गोट दो प्रकार से लगती है। एक तो दो कपड़ों के बीच से बाहर निकलती है। दूसरी एक कपड़े के किनारे पर उसको सुदंर बनाने के लिय लगती है। प्रथम प्रकार की अधिकतर रजाइयों इत्यादि में यहाँ जहाँ दोहरा कपड़ा हो वहीं, लग सकती है। गोट को दोहरा मोड़कर दो कपड़ों के बीच रखकर सी (सिल) दिया जाता है। दूसरे प्रकार की गोट लगने के लिये पहले कपड़े पर गोट धागा भरकर टाँक दी जाती है। इसमें गोट को खींचकर तथा कपड़े को ढीला लेना होता है। फिर दूसरी ओर मोड़कर तुरपन कर दी जाती है।
| 0.5 | 5,278.99192 |
20231101.hi_46145_11
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%88
|
सिलाई
|
(क) सीधी सिलाई - इनमें दो कपड़ों को एक दूसरे पर रख किनारे पर १/४ से १ इंच दूर तक सीधा धागा भर दिया जाता है, या बखिया लगा दी जाती है।
| 0.5 | 5,278.99192 |
20231101.hi_46145_12
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%88
|
सिलाई
|
(ख) चौरस सिलाई (Flat Fell Seam) - इसमें एक कपड़े को ज्यादा तथा दूसरे को उसने थोड़ा कम आगे निकाल कर धागा भर दिया जाता है। फिर इस सिलाई को मोड़कर उस पर तुरपन कर दिया जाता है।
| 0.5 | 5,278.99192 |
20231101.hi_5581_2
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%BF
|
ज्यामिति
|
भारत में यज्ञवेदियों के निर्माण कार्य में गणितज्ञों का ध्यान ज्यामिति के अध्ययन की और आकृष्ट किया, उनके अध्ययन में क्षेत्रसमिति का पुट अधिक था। इतिहासयज्ञों का मत है कि भारतवासी ईसा से 1,000 वर्ष पूर्व ऐसे संबंध जैसे 3² + 4² = 5² जानते थे, परंतु ऐसे ही कतिपय छुटपुट समीकरणों के अतिरिक्त उन्होंने ऐसे संबंधों का किसी व्यापक रूप से अध्ययन नहीं किया। ईसा से लगभग 600 वर्ष पूर्व रोम के गणितज्ञ पिथागोरैस ने इस संबंध का बड़े तर्कपूर्ण ढंग से अध्ययन किया और यह बताया कि एक समकोण त्रिभुज में कर्ण पर का वर्ग अन्य भुजाओं के ऊपर वर्गों के योगफल के बराबर होता है।
| 0.5 | 5,268.321819 |
20231101.hi_5581_3
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%BF
|
ज्यामिति
|
वैसे तो ज्यामिति का अध्ययन सभी पुराने सभ्य देशों, जैसे मिस्र, बैबिलोनिया, चीन, भारत तथा यूनान, में लगभग साथ ही साथ आरंभ हुआ, परंतु जितनी उन्नति इस विज्ञान में यूनान ने की उतनी किसी और देश ने नहीं की। ईसा से लगभग 300 वर्ष पूर्व यूनान के एक गणितज यूक्लिड ने उस समय तक जितने तथ्य ज्ञात थे उन सबको बड़े तर्कपूर्ण ढंग से क्रमबद्ध किया। ज्ञात तथ्यों के आधार पर उसने अन्य तथ्य सिद्ध करने का प्रयत्न किया। इस प्रकार तथ्यों को क्रमबद्ध करने पर वह कुछ ऐसे प्रारंभिक तथ्यों पर पहुँचा जिनको सिद्ध करना कठिन है। वैसे वे बिलकुल स्पष्ट प्रतीत होते हैं। ये तथ्य इतने सरल हैं कि यूक्लिड ने इन्हें स्वयंसिद्ध मान लिया और इन्हें स्वयं तथ्य कहा है। इन्हीं तथ्यों पर ज्यामिति के प्रमेयों का प्रमाण निर्भर है। वे तथ्य निम्नलिखित हैं :
| 0.5 | 5,268.321819 |
20231101.hi_5581_4
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%BF
|
ज्यामिति
|
५. यदि दो रेखाओं को तीसरी रेखा काटे और एक ओर के अंत:कोणों का योग दो समकोण से कम हो तो जिधर जोड़ कम है उधर ही दोनों रेखाएँ बढ़ाई जाने पर एक बिंदु पर मिलेंगी।
| 0.5 | 5,268.321819 |
20231101.hi_5581_5
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%BF
|
ज्यामिति
|
६. इसी प्रकार रचनाकार्य में भी एक रचना से दूसरी रचना कर सकते हैं, परंतु अंत में कुछ ऐसी रचनाओं पर पहुँचते हैं जिनका प्रयोग दूसरे प्रयोगों पर निर्भर नहीं करता। इन रचनाओं को भी स्वयं प्रयोग मानकर ही आगे बढ़ सकते हैं। वे
| 0.5 | 5,268.321819 |
20231101.hi_5581_6
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%BF
|
ज्यामिति
|
इनके अतिरिक्त वे कोई और तथ्य बिना सिद्ध किए हुए स्वीकार नहीं करते। उपर्युक्त पाँच स्वयं तथ्यों में से चार तो इतने सरल तथा सप्ष्ट हैं कि इन्हें सिद्ध करना अपने हाथ को अपना सिद्ध करने के बराबर है, परन्तु पाँचवाँ स्वयंतथ्य स्वयंसिद्ध सा प्रतीत नहीं होता। गणितज्ञों ने इस तथ्य को स्वयंसिद्ध मानने में आपत्ति की और इसे सिद्ध करने के बहुत यत्न किए। इन्हीं यत्नों के फलस्वरूप बड़े बड़े आविष्कार हुए। इसी प्रकार ज्यामिति में नए नए पारिभाषिक शब्दों का उल्लेख होता है। एक शब्द की परिभाषा दूसरे शब्दों की परिभाषा पर निर्भर करती है। अंत में देखते हैं कि ये परिभाषाएँ बिंदु, रेखा और तल की परिभाषाओं पर आधारित हैं। यूक्लिड के अनुसार समतल वह है जिसमें लंबाई चौड़ाई हो, परंतु मोटाई न हो। बहुत से लोग इस परिभाषा पर भी संदेह करने लगे हैं, परंतु थोड़ा मनन करने से यह स्पष्ट हो जाएगा कि परिभाषा ठीक है। उदाहरणार्थ, यदि काँच के एक बरतन में दो ऐसे तरल पदार्थ भर दिए जायँ जो आपस में न मिलते हो तो जब वे स्थिर हो जायँ तब हम देखगें कि एक तल दोनों पदार्थों को अलग करता है। उसमें मोटाई नहीं है। यदि होती तो दोनों तरलों के बीच ऐसा स्थान होता जिसमें न नीचे का पदार्थ होता न ऊपर का, परंतु ऐसा असंभव है। इस उदाहरण से स्पष्ट हो गया होगा कि तल में मोटाई नहीं होती। इसमें केवल लंबाई और चौड़ाई ही होती है। इसी प्रकार धूप में किसी समतल दीवार की छाया देखकर हम कह सकते हैं कि रेखा में चौड़ाई नहीं होती। रेखा तल में स्थित है, अत: तल की मोटाई रेखा की मोटाई हुई। इसलिये रेखा में न मोटाई होती है न चौड़ाई, केवल लंबाई ही होती है। रेखाएँ एक बिंदु पर मिलती हैं तो रेखा की चौड़ाई बिंदु की लंबाई हुई, अर्थात् बिंदु में न लम्बाई होती है, न चौड़ाई, मोटाई। केवल स्थान ही होता है।
| 1 | 5,268.321819 |
20231101.hi_5581_7
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%BF
|
ज्यामिति
|
सभी इस बात से परिचित होंगे कि ज्यामिति में त्रिभुज, वर्ग, वृत्त, शंकु, बेलन इत्यादि के गुणों का अध्ययन होता है1 पुराने समय में कुछ प्रश्नों ने गणितज्ञों को काफी उलझाए रखा। उन प्रश्नों के हलों ने बहुत विचारवर्धन किया, इसमें कोई शंका नहीं, जैसे ऐसा घन बनाना जिसका घनफल दिए घन का दुगुना हो। उस समय रचना का अर्थ पटरी और परकार की सहायता से ही रचना करना समझा जाता था। दूसरा प्रश्न था ऐसा वर्ग बनाना जिसका क्षेत्रफल दिए हुए वृत्त के क्षेत्रफल के बराबर हो। तीसरा प्रश्न था कि एक दिए हुए कोण को तीन बराबर भागों में बाँटना। यह काम पटरी और परकार से असंभव है, परन्तु अन्य उपायों से हो सकता है। इन प्रश्नों ने शताब्दियों तक गणितज्ञों को व्यस्त रखा। इनके विवेचन से गणितजगत् का बहुत लाभ पहुँचा, इसमें कोई संदेह नहीं।
| 0.5 | 5,268.321819 |
20231101.hi_5581_8
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%BF
|
ज्यामिति
|
एक शंकु को किसी समतल से काटने से जो दीर्घवृत्त, परवलय, तथा अतिपरवलय वक्र बनते हैं उनके गुणों का भी यूनानियों ने अध्ययन किया। इन अध्ययनों ने केपलन को अपने नियम ज्ञात करने में बड़ी सहायता दी होगी।
| 0.5 | 5,268.321819 |
20231101.hi_5581_9
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%BF
|
ज्यामिति
|
15वीं शताब्दी तक ज्यामिति में प्राय: नाप संबंधी गुणों का ही अध्ययन होता था, परंतु उसके बाद ऐसे गुणों का भी अध्ययन हुआ जो नाप पर निर्भर नहीं करते; जैसे यदि दो त्रिभुजों के शीर्षबिंदु एक तीन बिंदुगामी रेखा पर हों तो संगत भुजाएँ एक रेखा पर मिलेंगी। इस साध्य ने गणितज्ञों का ध्यान एक अन्य प्रकार की ज्यामिति की ओर आकृष्ट किया जिसे प्रक्षेपीय ज्यामिति कहते हैं। यदि हम किसी दृश्य के चित्र पर ध्यान दें तो अनुभव करते हैं कि उसे देखकर दृश्य का पूरा ज्ञान हो जाता है। परंतु चित्र में वृत्त वृत्त नहीं रहता, न सभी समांतर रेखाएँ समांतर रहती है, न समकोण समकोण ही, बल्कि कभी समकोण न्यून कोण दिखाई देता है, कभी अधिक कोण; फिर भी दृश्य में कुछ ऐसे गुण है कि आकृतियों के बदलने पर भी चित्र से उनका पूरा ज्ञान होता है। ये गुण निश्चर कहलाते हैं। ऐसे ही गुणों का प्रक्षेपीय ज्यामिति में अध्ययन होता है।
| 0.5 | 5,268.321819 |
20231101.hi_5581_10
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%BF
|
ज्यामिति
|
मान लें, एक बिंदु ब और एक चतुर्भुज क ख ग घ दिया हुआ है। यदि बिंदु ब से चतुर्भुज के प्रत्येक बिंदु को मिलानेवाली रेखाएँ खींची जायँ और उन्हें बढ़ा दें और फिर एक समतल से इन रेखाओं को काटें तो इस तल पर एक चित्र बनेगा। वह इस चतुर्भुज का प्रक्षेप तथा यह प्रयोग बिंदु ब के सापेक्ष रूपांतरण कहलाएगा। इसी प्रकार दूसरा बिंदु लेकर उसके सापेक्ष इस प्रक्षेप का भी प्रक्षेप निकाल सकते हैं। जो गुण नहीं बदलते उन्हें प्रक्षेप द्वारा किसी सरल बहुभुज में बदलकर अध्ययन करते हैं। ये गुण मूल बहुभुज के लिये भी ठीक होंगे। साथ ही कई रूपांतरण मिलकर एक रूपांतरण प्रयोग के समान होते हैं। इन प्रयोगों का भी अध्ययन इस ज्यामिति का अंग है।
| 0.5 | 5,268.321819 |
20231101.hi_3445_2
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF
|
महाशिवरात्रि
|
एक बार पार्वती जी ने भगवान शिवशंकर से पूछा, 'ऐसा कौन-सा श्रेष्ठ तथा सरल व्रत-पूजन है, जिससे मृत्युलोक के प्राणी आपकी कृपा सहज ही प्राप्त कर लेते हैं?' उत्तर में शिवजी ने पार्वती को 'शिवरात्रि' के व्रत का विधान बताकर यह कथा सुनाई- 'एक बार चित्रभानु नामक एक शिकारी था। पशुओं की हत्या करके वह अपने कुटुम्ब को पालता था। वह एक साहूकार का ऋणी था, लेकिन उसका ऋण समय पर न चुका सका। क्रोधित साहूकार ने शिकारी को शिवमठ में बंदी बना लिया। संयोग से उस दिन शिवरात्रि थी।'
| 0.5 | 5,267.54675 |
20231101.hi_3445_3
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF
|
महाशिवरात्रि
|
शिकारी ध्यानमग्न होकर शिव-संबंधी धार्मिक बातें सुनता रहा। चतुर्दशी को उसने शिवरात्रि व्रत की कथा भी सुनी। संध्या होते ही साहूकार ने उसे अपने पास बुलाया और ऋण चुकाने के विषय में बात की। शिकारी अगले दिन सारा ऋण लौटा देने का वचन देकर बंधन से छूट गया। अपनी दिनचर्या की भांति वह जंगल में शिकार के लिए निकला। लेकिन दिनभर बंदी गृह में रहने के कारण भूख-प्यास से व्याकुल था। शिकार करने के लिए वह एक तालाब के किनारे बेल-वृक्ष पर पड़ाव बनाने लगा। बेल वृक्ष के नीचे शिवलिंग था जो विल्वपत्रों से ढका हुआ था। शिकारी को उसका पता न चला।
| 0.5 | 5,267.54675 |
20231101.hi_3445_4
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF
|
महाशिवरात्रि
|
पड़ाव बनाते समय उसने जो टहनियाँ तोड़ीं, वे संयोग से शिवलिंग पर गिरीं। इस प्रकार दिनभर भूखे-प्यासे शिकारी का व्रत भी हो गया और शिवलिंग पर बेलपत्र भी चढ़ गए। एक पहर रात्रि बीत जाने पर एक गर्भिणी मृगी तालाब पर पानी पीने पहुँची। शिकारी ने धनुष पर तीर चढ़ाकर ज्यों ही प्रत्यंचा खींची, मृगी बोली, 'मैं गर्भिणी हूँ। शीघ्र ही प्रसव करूँगी। तुम एक साथ दो जीवों की हत्या करोगे, जो ठीक नहीं है। मैं बच्चे को जन्म देकर शीघ्र ही तुम्हारे समक्ष प्रस्तुत हो जाऊँगी, तब मार लेना।' शिकारी ने प्रत्यंचा ढीली कर दी और मृगी जंगली झाड़ियों में लुप्त हो गई।
| 0.5 | 5,267.54675 |
20231101.hi_3445_5
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF
|
महाशिवरात्रि
|
कुछ ही देर बाद एक और मृगी उधर से निकली। शिकारी की प्रसन्नता का ठिकाना न रहा। समीप आने पर उसने धनुष पर बाण चढ़ाया। तब उसे देख मृगी ने विनम्रतापूर्वक निवेदन किया, 'हे पारधी! मैं थोड़ी देर पहले ऋतु से निवृत्त हुई हूं। कामातुर विरहिणी हूँ। अपने प्रिय की खोज में भटक रही हूँ। मैं अपने पति से मिलकर शीघ्र ही तुम्हारे पास आ जाऊँगी।' शिकारी ने उसे भी जाने दिया। दो बार शिकार को खोकर उसका माथा ठनका। वह चिन्ता में पड़ गया। रात्रि का आखिरी पहर बीत रहा था। तभी एक अन्य मृगी अपने बच्चों के साथ उधर से निकली। शिकारी के लिए यह स्वर्णिम अवसर था। उसने धनुष पर तीर चढ़ाने में देर नहीं लगाई। वह तीर छोड़ने ही वाला था कि मृगी बोली, 'हे पारधी!' मैं इन बच्चों को इनके पिता के हवाले करके लौट आऊँगी। इस समय मुझे
| 0.5 | 5,267.54675 |
20231101.hi_3445_6
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF
|
महाशिवरात्रि
|
शिकारी हँसा और बोला, सामने आए शिकार को छोड़ दूँ, मैं ऐसा मूर्ख नहीं। इससे पहले मैं दो बार अपना शिकार खो चुका हूँ। मेरे बच्चे भूख-प्यास से तड़प रहे होंगे। उत्तर में मृगी ने फिर कहा, जैसे तुम्हें अपने बच्चों की ममता सता रही है, ठीक वैसे ही मुझे भी। इसलिए सिर्फ बच्चों के नाम पर मैं थोड़ी देर के लिए जीवनदान माँग रही हूँ। हे पारधी! मेरा विश्वास कर, मैं इन्हें इनके पिता के पास छोड़कर तुरन्त लौटने की प्रतिज्ञा करती हूँ।
| 1 | 5,267.54675 |
20231101.hi_3445_7
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF
|
महाशिवरात्रि
|
मृगी का दीन स्वर सुनकर शिकारी को उस पर दया आ गई। उसने उस मृगी को भी जाने दिया। शिकार के अभाव में बेल-वृक्षपर बैठा शिकारी बेलपत्र तोड़-तोड़कर नीचे फेंकता जा रहा था। पौ फटने को हुई तो एक हृष्ट-पुष्ट मृग उसी रास्ते पर आया। शिकारी ने सोच लिया कि इसका शिकार वह अवश्य करेगा। शिकारी की तनी प्रत्यंचा देखकर मृगविनीत स्वर में बोला, हे पारधी भाई! यदि तुमने मुझसे पूर्व आने वाली तीन मृगियों तथा छोटे-छोटे बच्चों को मार डाला है, तो मुझे भी मारने में विलम्ब न करो, ताकि मुझे उनके वियोग में एक क्षण भी दुःख न सहना पड़े। मैं उन मृगियों का पति हूँ। यदि तुमने उन्हें जीवनदान दिया है तो मुझे भी कुछ क्षण का जीवन देने की कृपा करो। मैं उनसे मिलकर तुम्हारे समक्ष उपस्थित हो जाऊँगा।
| 0.5 | 5,267.54675 |
20231101.hi_3445_8
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF
|
महाशिवरात्रि
|
मृग की बात सुनते ही शिकारी के सामने पूरी रात का घटनाचक्र घूम गया, उसने सारी कथा मृग को सुना दी। तब मृग ने कहा, 'मेरी तीनों पत्नियाँ जिस प्रकार प्रतिज्ञाबद्ध होकर गई हैं, मेरी मृत्यु से अपने धर्म का पालन नहीं कर पाएँगी। अतः जैसे तुमने उन्हें विश्वासपात्र मानकर छोड़ा है, वैसे ही मुझे भी जाने दो। मैं उन सबके साथ तुम्हारे सामने शीघ्र ही उपस्थित होता हूँ।' उपवास, रात्रि-जागरण तथा शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ने से शिकारी का हिंसक हृदय निर्मल हो गया था। उसमें भगवद् शक्ति का वास हो गया था। धनुष तथा बाण उसके हाथ से सहज ही छूट गया। भगवान शिव की अनुकम्पा से उसका हिंसक हृदय कारुणिक भावों से भर गया। वह अपने अतीत के कर्मों को याद करके पश्चाताप की ज्वाला में जलने लगा।
| 0.5 | 5,267.54675 |
20231101.hi_3445_9
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF
|
महाशिवरात्रि
|
थोड़ी ही देर बाद वह मृग सपरिवार शिकारी के समक्ष उपस्थित हो गया, ताकि वह उनका शिकार कर सके, किन्तु जंगली पशुओं की ऐसी सत्यता, सात्विकता एवम् सामूहिक प्रेमभावना देखकर शिकारी को बड़ी ग्लानि हुई। उसके नेत्रों से आँसुओं की झड़ी लग गई। उस मृग परिवार को न मारकर शिकारी ने अपने कठोर हृदय को जीव हिंसा से हटा सदा के लिए कोमल एवम् दयालु बना लिया। देवलोक से समस्त देव समाज भी इस घटना को देख रहे थे। घटना की परिणति होते ही देवी-देवताओं ने पुष्प-वर्षा की। तब शिकारी तथा मृग परिवार मोक्ष को प्राप्त हुए।
| 0.5 | 5,267.54675 |
20231101.hi_3445_10
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF
|
महाशिवरात्रि
|
इस अवसर पर भगवान शिव का अभिषेक अनेकों प्रकार से किया जाता है। जलाभिषेक : जल से और दुग्धाभिषेक : दूध से। बहुत जल्दी सुबह-सुबह भगवान शिव के मन्दिरों पर भक्तों, जवान और बूढ़ों का ताँता लग जाता है वे सभी पारम्परिक शिवलिंग पूजा करने के लिए जाते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं। भक्त सूर्योदय के समय पवित्र स्थानों पर स्नान करते हैं जैसे गंगा, या (खजुराहो के शिव सागर में) या किसी अन्य पवित्र जल स्रोत में। यह शुद्धि के अनुष्ठान हैं, जो सभी हिन्दू त्योहारों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। पवित्र स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र पहने जाते हैं, भक्त शिवलिंग स्नान करने के लिए मन्दिर में पानी का बर्तन ले जाते हैं महिलाओं और पुरुषों दोनों सूर्य, विष्णु और शिव की प्रार्थना करते हैं मन्दिरों में घण्टी और "शंकर जी की जय" ध्वनि गूँजती है। भक्त शिवलिंग की तीन या सात बार परिक्रमा करते हैं और फिर शिवलिंग पर पानी या दूध भी डालते हैं। हलाकि इन सभी अनुष्ठान का वर्णन हमारे पवित्र शास्त्रों में कहीं पर भी नही है, जिससे यह शास्त्रानुकूल साधना नही है।
| 0.5 | 5,267.54675 |
20231101.hi_13008_1
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AD%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A4
|
गर्भपात
|
ऐसा अनुमान है कि पूरे विश्व में लगभग २० करोड़ गर्भधारण की प्रक्रिया प्रति वर्ष घटित होती हैं। इनमें से लगभग एक तिहायी अनैच्छिक होते हैं और लगभग हर पाँचवें की परिणति जबरन गर्भपात में है। अधिकतर गर्भपात की घटनाएँ अनैच्छिक गर्भधारण के कारण होती हैं। गर्भ को साभिप्राय कई तरीकों से समाप्त किया जा सकता है। गर्भपात का तरीका भ्रूण की गर्भावधि पर निर्भर करता है कि जो कि गर्भ की अवधि बढ़ने के साथ आकार में विकसित होता रहता है। कुछ विशिष्ट प्रक्रियाओं का चयन वैधता, स्थानीय उपलब्धता के साथ-साथ चिकित्सक और मरीज़ की वरीयता के आधार पर भी किया जा सकता है।
| 0.5 | 5,258.82287 |
20231101.hi_13008_2
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AD%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A4
|
गर्भपात
|
स्वतः गर्भपात, जिसे गर्भ विफलता भी कह सकते हैं, गर्भावधि के २४वें सप्ताह के पूर्व ही निरभिप्राय गर्भ निष्कासन के कारण घटित होता है। ऐसा गर्भ जो ३७ हफ़्तों के पूर्व ही जीवित शिशु प्रसव के साथ समाप्त हो जाए उसे अपरिणत प्रसव (premature birth), अकाल प्रसव या कालपूर्व प्रसव कहा जाता है। गर्भ में परिपक्वता अवधि के पश्चात अथवा प्रसव के दौरान जब भ्रूण की मृत्यु हो जाय तो उसे सामान्यतः मृत प्रसव (stillbirth) या मृतशिशु प्रसव कहा जाता है। बावजूद इसके कि कभी-कभी इन पदों का प्रयोग एक दूसरे में गड्ड-मड्ड हो सकता है, अकाल प्रसव और मृत-प्रसव सामान्यतः गर्भ विफलता के तौर पर नहीं माने जाते।
| 0.5 | 5,258.82287 |
20231101.hi_13008_3
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AD%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A4
|
गर्भपात
|
गर्भांतक औषधियों के माध्यम से गर्भपात आरोपित करना ही भेषज गर्भपात है। १९७० के दशक में प्रोस्टाग्लैंडिन अनुरूप और १९८० के दौरान प्रतिप्रोजेस्टोजेन माइफप्रिस्टोन की उपलब्धता के पश्चात भेषज गर्भपात साभिप्राय गर्भपात का एक वैकल्पिक तरीका बन गया।
| 0.5 | 5,258.82287 |
20231101.hi_13008_4
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AD%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A4
|
गर्भपात
|
गर्भ से छुटकारा पाने की तलाश में महिलाएँ कभी-कभी असुरक्षित तरीकों का भी सहारा लेती हैं, ख़ासकर तब जबकि कानूनी तौर पर अनुमति मिलने में अड़चन हो। ऐसी स्थिति में वे या तो स्वयं कोशिश करती हैं या किसी दूसरे की सहायता लेती हैं जिनका न तो पर्याप्त चिकित्सकीय प्रशिक्षण होता है न ही उचित चिकित्सकीय सुविधाओं तक पहुँच। ऐसे असुरक्षित गर्भपात गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं, मसलन अपूर्ण गर्भपात, पूति (sepsis), रक्तस्राव और आंतरिक अंगों को गंभीर क्षति का कारण बन सकते हैं।
| 0.5 | 5,258.82287 |
20231101.hi_13008_5
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AD%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A4
|
गर्भपात
|
प्रेरित गर्भपात लंबे समय तक काफी बहस का स्रोत रहा है। नैतिक, दार्शनिक, जैविक, गर्भपात के आसपास के धार्मिक और कानूनी मुद्दों मूल्य सिस्टम से संबंधित हैं। गर्भपात की राय भ्रूण के अधिकार, सरकारी अधिकार और महिलाओं के अधिकारों के बारे में हो सकती है
| 1 | 5,258.82287 |
20231101.hi_13008_6
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AD%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A4
|
गर्भपात
|
दोनों सार्वजनिक और निजी बहस में, बहस का तर्क प्रेरित या गर्भपात के लिए या तो गर्भपात की नैतिक स्वीकार्यता, या गर्भपात को प्रतिबंधित करने या प्रतिबंधित करने वाले कानूनों का समर्थन करने के पक्ष में प्रस्तुत किया गया था। चिकित्सीय गर्भपात पर विश्व मेडिकल एसोसिएशन घोषणापत्र कहते हैं, "परिस्थितियों में एक माँ के हित को उसके अजेय बच्चे के हितों के साथ संघर्ष में लाने में एक दुविधा पैदा होती है और यह सवाल उठाता है कि गर्भावस्था को जानबूझकर खत्म कर दिया जाना चाहिए या नहीं।" गर्भपात वाद-विवाद, विशेष रूप से गर्भपात कानूनों से संबंधित, अक्सर इन दोनों स्थितियों में से एक की वकालत करने वाले समूहों द्वारा आगे बढ़ते हैं। विरोधी-गर्भपात समूह, जो पूर्ण निषेध सहित गर्भपात पर अधिक कानूनी प्रतिबंधों का समर्थन करते हैं, वे अक्सर खुद को "समर्थक जीवन" के रूप में बताते हैं, जबकि गर्भपात के अधिकार समूह, जो इस तरह के कानूनी प्रतिबंधों के खिलाफ हैं, स्वयं को "समर्थ विकल्प" कहते हैं। आम तौर पर, पूर्व की स्थिति का तर्क है कि एक मानव भ्रूण एक इंसान है जो जीने के अधिकार के साथ, गर्भपात को नैतिक रूप से हत्या के समान बना देता है। उत्तरार्द्ध की स्थिति का तर्क है कि एक महिला के पास कुछ प्रजनन अधिकार हैं, विशेष रूप से चुनाव के लिए अवधि के लिए गर्भधारण करने के लिए या नहीं।
| 0.5 | 5,258.82287 |
20231101.hi_13008_7
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AD%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A4
|
गर्भपात
|
सोनोग्राफ़ी और एमीनोसेंटिस माता-पिता को प्रसव के पहले लिंग को जानने की अनुमति देती है। इस तकनीक के विकास से लिंग-चयनात्मक गर्भपात या लिंग के आधार पर भ्रूण की समाप्ति हुई है। एक महिला भ्रूण का चयनात्मक समापन सबसे आम है।
| 0.5 | 5,258.82287 |
20231101.hi_13008_8
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AD%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A4
|
गर्भपात
|
कुछ देशों में पुरुष और महिला बच्चों की जन्म दर के बीच में लिंग-चयनात्मक गर्भपात आंशिक रूप से जिम्मेदार है। एशिया के कई इलाकों में पुरुष बच्चों की प्राथमिकता की सूचना है, और ताइवान, दक्षिण कोरिया, भारत और चीन में महिला जन्मों को सीमित करने के लिए गर्भपात की रिपोर्ट की गई है। पुरुषों और महिलाओं की मानक जन्म दर से यह विचलन इस तथ्य के बावजूद होता है कि इन देश में आधिकारिक तौर पर लिंग-चयनात्मक गर्भपात या यौन-स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगा है। चीन में, एक ऐतिहासिक प्राथमिकता एक नर बच्चे के लिए एक-बाल नीति के कारण बढ़ी है , जो की 1979 में लागू की गई।
| 0.5 | 5,258.82287 |
20231101.hi_13008_9
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AD%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A4
|
गर्भपात
|
कई देशों ने सेक्स-चयनात्मक गर्भपात की घटनाओं को कम करने के लिए विधायी कदम उठाए हैं। 1994 में 180 राज्यों से अधिक ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में "बालिका के विरुद्ध सभी प्रकार के भेदभाव और बेटे की वरीयता के मूल कारणों" को खत्म करने पर सहमति जताई , शर्तों को 2011 में पीएसीई के प्रस्ताव से भी निंदा की गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ, अन्य संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों , ने पाया है कि गर्भपात की पहुंच कम करने के उपाय लैंगिक असमानता को कम करने के उपायों की तुलना में लिंग-चयनात्मक गर्भपात को कम करने में काफी कम प्रभावी हैं। [
| 0.5 | 5,258.82287 |
20231101.hi_2309_0
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%A8
|
लंदन
|
लंदन () यूनाइटेड किंगडम और इंग्लैंड की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। ग्रेट ब्रिटेन द्वीप के दक्षिण पूर्व में थेम्स नदी के किनारे स्थित, लंदन पिछली दो सदियों से एक बड़ा व्यवस्थापन रहा है। लंदन राजनीति, शिक्षा, मनोरंजन, मीडिया, फ़ैशन और शिल्पी के क्षेत्र में वैश्विक शहर की स्थिति रखता है। इसे रोमनों ने लोंड़िनियम के नाम से बसाया था। लंदन का प्राचीन अंदरुनी केंद्र, लंदन शहर, का परिक्षेत्र 1.12 वर्ग मीटर (2.9 किमी2) है। 19वीं शताब्दी के बाद से "लंदन", इस अंदरुनी केंद्र के आसपास के क्षेत्रों को मिला कर एक महानगर के रूप में संदर्भित किया जाने लगा, जिनमें मिडलसेक्स, एसेक्स, सरे, केंट, और हर्टफोर्डशायर आदि शमिल है। जिसे आज ग्रेटर लंदन नाम से जानते है, एवं लंदन महापौर और लंदन विधानसभा द्वारा शासित किया जाता हैं।
| 0.5 | 5,257.938188 |
20231101.hi_2309_1
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%A8
|
लंदन
|
लंदन में लोगों और संस्कृतियों की विविधता है, और इस क्षेत्र में 300 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। इसकी 2015 कि अनुमानित नगरपालिका जनसंख्या (ग्रेटर लंदन के समरूपी) 8,673,713 थी, जो कि यूरोपीय संघ के किसी भी शहर से सबसे बड़ा, और यूनाइटेड किंगडम की आबादी का 12.5% हिस्सा है। 2011 की जनगणना के अनुसार 9,787,426 की आबादी के साथ, लंदन का शहरी क्षेत्र, पेरिस के बाद यूरोपीय संघ में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला है। शहर का महानगरीय क्षेत्र यूरोपीय संघ में 13,879,757 जनसंख्या के साथ सबसे अधिक आबादी वाला है, जबकि ग्रेटर लंदन प्राधिकरण के अनुसार शहरी-क्षेत्र की आबादी के रूप में 22.7 मिलियन है। 1831 से 1925 तक लंदन विश्व के सबसे अधिक आबादी वाला शहर था।
| 0.5 | 5,257.938188 |
20231101.hi_2309_2
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%A8
|
लंदन
|
लंदन में चार विश्व धरोहर स्थल हैं: टॉवर ऑफ़ लंदन; किऊ गार्डन; वेस्टमिंस्टर पैलेस, वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी और सेंट मार्गरेट्स चर्च क्षेत्र; और ग्रीनविच ग्रीनविच वेधशाला (जिसमें रॉयल वेधशाला, ग्रीनविच प्राइम मेरिडियन, 0 डिग्री रेखांकित, और जीएमटी को चिह्नित करता है)। अन्य प्रसिद्ध स्थलों में बकिंघम पैलेस, लंदन आई, पिकैडिली सर्कस, सेंट पॉल कैथेड्रल, टावर ब्रिज, ट्राफलगर स्क्वायर, और द शर्ड आदि शामिल हैं। लंदन में ब्रिटिश संग्रहालय, नेशनल गैलरी, प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय, टेट मॉडर्न]], ब्रिटिश पुस्तकालय और वेस्ट एंड थिएटर सहित कई संग्रहालयों, दीर्घाओं, पुस्तकालयों, खेल आयोजनों और अन्य सांस्कृतिक संस्थानों का घर है। लंदन अंडरग्राउंड, दुनिया का सबसे पुराना भूमिगत रेलवे नेटवर्क है।
| 0.5 | 5,257.938188 |
Subsets and Splits
No community queries yet
The top public SQL queries from the community will appear here once available.