_id
stringlengths 17
22
| url
stringlengths 32
237
| title
stringlengths 1
23
| text
stringlengths 100
5.91k
| score
float64 0.5
1
| views
float64 38.2
20.6k
|
---|---|---|---|---|---|
20231101.hi_9262_4
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A8
|
मन
|
सचेतन: यह मन का लगभग दसवां हिस्सा होता है, जिसमें स्वयं तथा वातावरण के बारे में जानकारी (चेतना) रहती है। दैनिक कार्यों में व्यक्ति मन के इसी भाग को व्यवहार में लाता है।
| 0.5 | 4,608.074941 |
20231101.hi_9262_5
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A8
|
मन
|
अचेतन: यह मन का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा है, जिसके कार्य के बारे में व्यक्ति को जानकारी नहीं रहती। यह मन की स्वस्थ एवं अस्वस्थ क्रियाओं पर प्रभाव डालता है। इसका बोध व्यक्ति को आने वाले सपनों से हो सकता है। इसमें व्यक्ति की मूल-प्रवृत्ति से जुड़ी इच्छाएं जैसे कि भूख, प्यास, यौन इच्छाएं दबी रहती हैं। मनुष्य मन के इस भाग का सचेतन इस्तेमाल नहीं कर सकता। यदि इस भाग में दबी इच्छाएं नियंत्रण-शक्ति से बचकर प्रकट हो जाएं तो कई लक्षण उत्पन्न हो जाते हैं जो बाद में किसी मनोरोग का रूप ले लेते हैं।
| 0.5 | 4,608.074941 |
20231101.hi_9262_6
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A8
|
मन
|
अर्धचेतन या पूर्वचेतन: यह मन के सचेतन तथा अचेतन के बीच का हिस्सा है, जिसे मनुष्य चाहने पर इस्तेमाल कर सकता है, जैसे स्मरण-शक्ति का वह हिस्सा जिसे व्यक्ति प्रयास करके किसी घटना को याद करने में प्रयोग कर सकता है।
| 0.5 | 4,608.074941 |
20231101.hi_9262_7
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A8
|
मन
|
इड (मूल-प्रवृत्ति): यह मन का वह भाग है, जिसमें मूल-प्रवृत्ति की इच्छाएं (जैसे कि उत्तरजीवित यौनता, आक्रामकता, भोजन आदि संबंधी इच्छाएं) रहती हैं, जो जल्दी ही संतुष्टि चाहती हैं तथा खुशी-गम के सिद्धांत पर आधारित होती हैं। ये इच्छाएं अतार्किक तथा अमौखिक होती हैं और चेतना में प्रवेश नहीं करतीं।
| 0.5 | 4,608.074941 |
20231101.hi_9262_8
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A8
|
मन
|
ईगो (अहम्): यह मन का सचेतन भाग है जो मूल-प्रवृत्ति की इच्छाओं को वास्तविकता के अनुसार नियंत्रित करता है। इस पर सुपर-ईगो (परम अहम् या विवेक) का प्रभाव पड़ता है। इसका आधा भाग सचेतन तथा अचेतन रहता है। इसका प्रमुख कार्य मनुष्य को तनाव या चिंता से बचाना है। फ्रायड की मनोवैज्ञानिक पुत्री एना फ्रायड के अनुसार यह भाग डेढ़ वर्ष की आयु में उत्पन्न हो जाता है जिसका प्रमाण यह है कि इस आयु के बाद बच्चा अपने अंगों को पहचानने लगता है तथा उसमें अहम् भाव (स्वार्थीपन) उत्पन्न हो जाता है।
| 1 | 4,608.074941 |
20231101.hi_9262_9
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A8
|
मन
|
सुपर-ईगो (विवेक; परम अहम्): सामाजिक, नैतिक जरूरतों के अनुसार उत्पन्न होता है तथा अनुभव का हिस्सा बन जाता है। इसके अचेतन भाग को अहम्-आदर्श (ईगो-आइडियल) तथा सचेतन भाग को विवेक कहते हैं।
| 0.5 | 4,608.074941 |
20231101.hi_9262_10
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A8
|
मन
|
ईगो (अहम्) का मुख्य कार्य वास्तविकता, बुद्धि, चेतना, तर्क-शक्ति, स्मरण-शक्ति, निर्णय-शक्ति, इच्छा-शक्ति, अनुकूलन, समाकलन, भेद करने की प्रवृत्ति को विकसित करना है।
| 0.5 | 4,608.074941 |
20231101.hi_9262_11
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A8
|
मन
|
चिकित्सा विज्ञान की एक महत्वपूर्ण शाखा जो कि मनोरोगों के उपचार, निदान एवं निवारण से संबंध रखती है।पर यह कार्य नही करती हर प्राणी पर |
| 0.5 | 4,608.074941 |
20231101.hi_9262_12
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A8
|
मन
|
विज्ञान की वह शाखा जिसमें मन की सामान्य क्रिया का अध्ययन किया जाता है। मनोवैज्ञानिकों के प्रशिक्षण के लिए चिकित्सा का ज्ञान जरूरी नहीं है, इसलिए मनोवैज्ञानिक अक्सर केवल मनोरोगों की जांच-पड़ताल (न कि उपचार) में सहयोग देते हैं
| 0.5 | 4,608.074941 |
20231101.hi_191053_13
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%97
|
वेदांग
|
वैदिक कर्मकांड में यज्ञों का बड़ा भारी विस्तार मिलता है। और हर एक यज्ञ की विधि श्रौतसूत्र से ही देखनी होती है। इसलिए श्रौतसूत्र अनेक हुए हैं। इसी प्रकार गृह्यसूत्र सोलह संस्कारों का वर्णन करते हैं, इसलिए ये भी पर्याप्त विस्तृत हैं। श्रौतसूत्रों में यज्ञयाग के सब नियम मिलेंगे और स्मार्तसूत्रों में अर्थात् गृह्यसूत्रों में उपनयन, जातकर्म, विवाह, गर्भाधान, आदि षोडश संस्कारों का विधि विधान रहेगा।
| 0.5 | 4,598.789455 |
20231101.hi_191053_14
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%97
|
वेदांग
|
वेदों के ज्ञान के लिए जिन छः वेदांगों का विवेचन किया गया है उनमें व्याकरण भी महत्त्वपूर्ण वेदांग है। शब्दों व धातु रूपों आदि की शुद्धता पर व्याकरण में विचार किया जाता है।
| 0.5 | 4,598.789455 |
20231101.hi_191053_15
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%97
|
वेदांग
|
(ख) आचार्य सायण के शब्दों में व्याकरणमपि प्रकृति-प्रत्ययादि-उपदेशेन पदस्वरूपं तदर्थं निश्चयाय प्रसज्यते।
| 0.5 | 4,598.789455 |
20231101.hi_191053_16
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%97
|
वेदांग
|
(2) ऊह का अर्थ है-कल्पना। वैदिक मन्त्रों में न तो लिंग है और न ही विभक्तियाँ। लिंगों और विभक्तियों का प्रयोग वही कर सकता है जो व्याकरण का ज्ञाता हो।
| 0.5 | 4,598.789455 |
20231101.hi_191053_17
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%97
|
वेदांग
|
(4) लघु का अर्थ है-शीघ्र उपाय। वेदों में अनेक ऐसे शब्द हैं जिनकी जानकारी एक जीवन में सम्भव नहीं है।व्याकरण वह साधन है जिससे समस्त शास्त्रों का ज्ञान हो जाता है।
| 1 | 4,598.789455 |
20231101.hi_191053_18
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%97
|
वेदांग
|
(5) असंदेह का अर्थ है-संदेह न होना। संदेहों को दूर करने वाला व्याकरण होता है, क्योंकि वह शब्दों का समुचित ज्ञान करवाता है।
| 0.5 | 4,598.789455 |
20231101.hi_191053_19
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%97
|
वेदांग
|
शब्द की उत्पत्ति तथा व्युत्पत्ति कैसे हुई, यह निरुक्त बताता है। इसविषय पर यही महत्व का ग्रंथ है। यास्काचार्य जी का यह निरुक्त प्रसिद्ध है। इसको शब्द-व्युत्पत्ति-शास्त्र भी कह सकते हैं। वेद का यथार्थ अर्थ समझने के लिए इस निरुक्त की अत्यंत आवश्यकता है। निरुक्त के माध्यम से ही व्यक्ति किसी भी शब्द की जड़ तक पहुंचता है।
| 0.5 | 4,598.789455 |
20231101.hi_191053_20
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%97
|
वेदांग
|
गायत्री, अनुष्टुप्, त्रिष्टुप्, वृहती आदि छंदों का ज्ञान होने के लिए छंद:शास्त्र की उपयोगिता है। प्रत्येक छंद के पाद कितने होते हैं और ह्रस्व दीर्घादि अक्षर प्रत्येक पाद में कैसे होने चाहिए, यह विषय इसका है।पिन्गल मुनि द्वारा रचित छन्द सूत्र सबसे प्राचीन सहित्य हैं ।
| 0.5 | 4,598.789455 |
20231101.hi_191053_21
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%97
|
वेदांग
|
खगोल में सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि आदि ग्रह किस प्रकार गति करते हैं, सूर्य, चंद्र आदि के ग्रहण कब होंगे, अन्य तारकों की गति कैसी होती है, यह विषय ज्योतिष शास्त्र का है। वेदमंत्रों में यह नक्षत्रों का जो वर्णन है, उसे ठीक प्रकार से समझने के लिए ज्योतिष शास्त्र का ज्ञान बहुत उपयोगी है।
| 0.5 | 4,598.789455 |
20231101.hi_11205_2
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%B0
|
पुष्कर
|
पुष्कर के उद्भव का वर्णन पद्मपुराण में मिलता है। कहा जाता है, ब्रह्मा जी ने यहाँ आकर यज्ञ किया था। हिंदुओं के प्रमुख तीर्थस्थानों में पुष्कर ही एक ऐसी जगह है जहाँ ब्रह्माजी का मंदिर स्थापित है। ब्रह्मा जी के मंदिर के अतिरिक्त यहाँ देवी गायत्री, देवी सावित्री, श्री बदरीनारायण जी, वाराह जी और शिव जी आत्मेश्वर के मंदिर है, किंतु वे आधुनिक हैं। यहाँ के प्राचीन मंदिरों को मुगल आततायी तानाशाह औरंगजेब ने नष्टभ्रष्ट कर दिया था। पुष्कर झील के तट पर जगह-जगह पक्के घाट बने हैं जो राजपूताना के देशी राज्यों के धनीमानी व्यक्तियों द्वारा बनाए गए हैं।
| 0.5 | 4,597.046801 |
20231101.hi_11205_3
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%B0
|
पुष्कर
|
पुष्कर का उल्लेख रामायण में भी हुआ है। सर्ग ६२ श्लोक २८ में विश्वामित्रोsपि धर्मात्मा भूयस्तेपे महातपाः।
| 0.5 | 4,597.046801 |
20231101.hi_11205_4
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%B0
|
पुष्कर
|
पुष्करेषु नरश्रेष्ठ दशवर्षशतानि च।। वाल्मीकि रामायण बालकाण्ड सर्ग 62 श्लोक 28विश्वामित्र के यहाँ तप करने की बात कही गई है। सर्ग ६३ श्लोक १५ के अनुसार मेनका यहाँ के पावन जल में स्नान के लिए आई थीं।
| 0.5 | 4,597.046801 |
20231101.hi_11205_5
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%B0
|
पुष्कर
|
साँची स्तूप दानलेखों में, जिनका समय ई. पू. दूसरी शताबदी है, कई बौद्ध भिक्षुओं के दान का वर्णन मिलता है जो पुष्कर में निवास करते थे। पांडुलेन गुफा के लेख में, जो ई. सन् १२५ का माना जाता है, उषमदवत्त का नाम आता है। यह विख्यात राजा नहपाण का दामाद था और इसने पुष्कर आकर ३००० गायों एवं एक गाँव का दान किया था।
| 0.5 | 4,597.046801 |
20231101.hi_11205_6
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%B0
|
पुष्कर
|
इन लेखों से पता चलता है कि ई. सन् के आरंभ से या उसके पहले से पुष्कर तीर्थस्थान के लिए विख्यात था। स्वयं पुष्कर में भी कई प्राचीन लेख मिले है जिनमें सबसे प्राचीन लगभग ९२५ ई. सन् का माना जाता है। यह लेख भी पुष्कर से प्राप्त हुआ था और इसका समय १०१० ई. सन् के आसपास माना जाता है।
| 1 | 4,597.046801 |
20231101.hi_11205_7
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%B0
|
पुष्कर
|
अजमेर से ११ कि॰मी॰ दूर हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पुष्कर है। यहां पर कार्तिक पूर्णिमा को पुष्कर मेला लगता है, जिसमें बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक भी आते हैं। हजारों हिन्दु लोग इस मेले में आते हैं। व अपने को पवित्र करने के लिए पुष्कर झील में स्नान करते हैं। भक्तगण एवं पर्यटक श्री रंग जी एवं अन्य मंदिरों के दर्शन कर आत्मिक लाभ प्राप्त करते हैं।
| 0.5 | 4,597.046801 |
20231101.hi_11205_8
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%B0
|
पुष्कर
|
राज्य प्रशासन भी इस मेले को विशेष महत्व देता है। स्थानीय प्रशासन इस मेले की व्यवस्था करता है एवं कला संस्कृति तथा पर्यटन विभाग इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयाजन करते हैं।
| 0.5 | 4,597.046801 |
20231101.hi_11205_9
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%B0
|
पुष्कर
|
इस समय यहां पर पशु मेला भी आयोजित किया जाता है, जिसमें पशुओं से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम भी किए जाते हैं, जिसमें श्रेष्ठ नस्ल के पशुओं को पुरस्कृत किया जाता है। इस पशु मेले का मुख्य आकर्षण होता है।
| 0.5 | 4,597.046801 |
20231101.hi_11205_10
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%B0
|
पुष्कर
|
भारत में किसी पौराणिक स्थल पर आम तौर पर जिस संख्या में पर्यटक आते हैं, पुष्कर में आने वाले पर्यटकों की संख्या उससे कहीं ज्यादा है। इनमें बडी संख्या विदेशी सैलानियों की है, जिन्हें पुष्कर खास तौर पर पसंद है। हर साल कार्तिक महीने में लगने वाले पुष्कर ऊंट मेले ने तो इस जगह को दुनिया भर में अलग ही पहचान दे दी है। मेले के समय पुष्कर में कई संस्कृतियों का मिलन सा देखने को मिलता है। एक तरफ तो मेला देखने के लिए विदेशी सैलानी पडी संख्या में पहुंचते हैं, तो दूसरी तरफ राजस्थान व आसपास के तमाम इलाकों से आदिवासी और ग्रामीण लोग अपने-अपने पशुओं के साथ मेले में शरीक होने आते हैं। मेला रेत के विशाल मैदान में लगाया जाता है। ढेर सारी कतार की कतार दुकानें, खाने-पीने के स्टाल, सर्कस, झूले और न जाने क्या-क्या। ऊंट मेला और रेगिस्तान की नजदीकी है इसलिए ऊंट तो हर तरफ देखने को मिलते ही हैं। लेकिन कालांतर में इसका स्वरूप विशाल पशु मेले का हो गया है।
| 0.5 | 4,597.046801 |
20231101.hi_37339_3
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A4%95
|
गंधक
|
444.60 सें. पर गंधक उबलने लगता है। उबलने पर पहले संतरे जैसे पीले रंग का वाष्प बनता है। ये परिवर्तन गंधक के अणुओं में परिवर्तन होने के कारण होते हैं। विभिन्न दशाओं में अणुओं में परमाणु की संख्या भिन्न होती है और उनकी बनावट में भी भिन्नता होती है।
| 0.5 | 4,592.754573 |
20231101.hi_37339_4
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A4%95
|
गंधक
|
गंधक जल में अवलेय, पर कार्बन डाइ सल्फाइड नामक द्रव में अतिविलेय होता है। कार्बनिक विलायकों में गंधक न्यूनाधिक मात्रा में घुलता है।
| 0.5 | 4,592.754573 |
20231101.hi_37339_5
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A4%95
|
गंधक
|
गंधक सक्रिय तत्व है। स्वर्ण और प्लेटिनम को छोड़कर अन्य तत्वों के साथ यह संयोग करता तथा अनेक यौगिक बनाता है। इन यौगिकों में गंधक की संयोजकता दो, चार या छह रहती है। हाइड्रोजन के साथ इससे हाइड्रोजन सल्फाइड, ऑक्सीजन के साथ आक्साइड और धातुओं के साथ धातुओं के सल्फाइड बनते हैं। यह एक सर्वाधिक महत्वपूर्ण तत्व है, जिसका रासायनिक उद्योगों में उपयोग किया जाता है। यद्यपि इसके स्थान पर अनेक अन्य पदार्थ उपयोग में लाए जाने लगे हैं, तथापि आज भी इसकी खपत बहुत अधिक है। किसी भी राष्ट्र की रासायनिक उद्योगों की प्रगति का अनुमान सल्फ्यूरिक अम्ल की खपत से किया जा सकता है, जो गंधक द्वारा ही निर्मित होता है। सलफ्यूरिक अम्ल के अतिरिक्त गंधक के उपयोग कुछ अन्य उद्योगों, जैसे कीटनाशक पदार्थो, दियासलाई, बारूद, विस्फोटक पदार्थो आदि-आदि में भी होते हैं।
| 0.5 | 4,592.754573 |
20231101.hi_37339_6
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A4%95
|
गंधक
|
गंधक संयुक्त और असंयुक्त, दोनों रूपों में पाया जाता है। असंयुक्त गंधक कुछ देशों में, विशेषत: ज्वालामुखी और गंधकवाल झरनों के निकटवर्ती स्थानों में, पाया जाता है। विशेष रूप से यह सिसिली द्वीप, जापान, चिली और अमरीका के अनेक क्षेत्रों में पाया जाता है।
| 0.5 | 4,592.754573 |
20231101.hi_37339_7
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A4%95
|
गंधक
|
संयुक्त गंधक सल्फाइड (लोहे सल्फाइड : लौहमाक्षिक, जस्ते के सल्फइड : जिंक ब्लेंड, सीसे के सल्फाईड : गैलीना और ताँबे के सल्फाइड: ताम्रमाक्षिक) और सल्फेट (कैलसियम सल्फेट : जिपसम, बेरियम सल्फेट : बेराइछा, मैग्नीशियम सल्फेट : किसेराइट) के रूपों में पाया जाता है। कुछ झरनों के जलों में हाइड्रोजन सल्फेट मिलता है। समुद्र जल में कैलसियम और मैग्नीशियम के सल्फेट पाए जाते हैं। बाल, ऊन, ऐल्ब्युमिन, लहसुन, सरसों, मुली, करमकल्ला और कुछ प्रोटीन आदि कार्बनिक पदार्थों में गंधक रहता है। भूपृष्ठ की पर्पटी में 0.06 प्रतिशत गंधक विभिन्न रूपों में पाया जाता है।
| 1 | 4,592.754573 |
20231101.hi_37339_8
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A4%95
|
गंधक
|
खान से निकले गंधक के खनिज को भट्ठे के, जिसे कालकेरोनी (Calcaroni) कहते हैं। ढालवें तल पर जलाने से कुछ गंधक जलकर जो उष्मा उत्पन्न करता है उससे खनिज का शेष गंधक पिघल और बहकर अपद्रव्यों से अलग हो जाता है। इस प्रकिया में गंधक का एक तिहाई अंश जलकर नष्ट हो जाता है। फिर ऐसे भट्ठे बने जिनके एक भट्ठे की गरम गैसों से दूसरा भट्ठा गरम होता था इससे गंधक की हानि कुछ कम हो गई। जापान में खान से निकले गंधक को बंद भभके में गरम कर गंधक के वाष्प के आसवन से गंधक प्राप्त हद्मने लगा। भभकों को भाप से अथवा ऑटोक्लेब में अतितप्त जल से गरम करते थे। आजकल फ्रैश विधि (Frasch process) से अमरीका में खानों से गंधक निकाला जाता है वहां 200 से 2,000 फुट तक की गहराई में गंधक पाया जाता है। खानों में छेद करके संकेंद्रित नलीवाली पाइप बैठाई जाती है बाहर से अतितप्त जल प्रवाहित करने से गंधक पिघलकर गड्ढे में इकट्ठा होता है, जहाँ से संपीड़ित वायु के सहारे बीच की नली से पिघला गंधक बाहर निकालकर, लकड़ी के साँचों में डालकर, बत्ती के रूप में प्राप्त किया जाता है।
| 0.5 | 4,592.754573 |
20231101.hi_37339_9
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A4%95
|
गंधक
|
माक्षिकों (Pyrites) से गंधक प्राप्त करने के अनेक सफल प्रयत्न हुए हैं और अनेक भट्ठियाँ बनी हैं जिनमें उपोत्पाद के रूप में गंधक या सल्फर डाइआक्साइड प्राप्त होता है। इससे सलफ्यूरिक अम्ल बनाया जा सकता है।
| 0.5 | 4,592.754573 |
20231101.hi_37339_10
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A4%95
|
गंधक
|
भारत में प्राकृतिक गंधक का कोई भी विशाल निक्षेप नहीं है। भारत विभाजन से पूर्व बलूचिस्तान में कोह-ए-सुल्तान (Koh-i-Sultan) के समीप शिथिल ज्वालामुखी से गंधक प्राप्त होने के संकेत मिले थे, किंतु इसपर कोई विशेष कार्य नहीं किया गया। विश्वयुद्ध में भी अनेक बार इस प्रकार के प्रयत्न किए गए जिससे वाणिज्य स्तर पर गंधक इस स्रोत से प्राप्त किया जा सके, किंतु कभी भी सफलता हाथ न लगी तथा युद्ध समाप्त होने पर पुन: आयात आरंभ कर दिया गया। इस प्रकार वर्तमान समय में भारत में कोई भी ऐसा स्रोत नहीं है जो प्राकृतिक गंधक की आवश्यकता-पूर्ति कर सके।
| 0.5 | 4,592.754573 |
20231101.hi_37339_11
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A4%95
|
गंधक
|
गंधक के अतिरिक्त कुछ यौगिक ऐसे भी है जिनमें गंधक का कुछ भाग होता है तथा जो सलफ्यूरिक अम्ल के निर्माण में प्रयुक्त किए जा सकते हैं। मुख्यत: ये लौहपाइराइट तथा चाल्कोपाइराइट (Chalchopyrites) हैं। चाल्कोपाइराइट लौह, ताँबा तथा गंधक का यौगिक है, जिसके उत्तम निक्षेप सिंहभूम (झारखण्ड) में मोसाबानी के समीप स्थित हैं। चाल्कोपाइराइट से ताँबे का शोधन करने पर प्रतिवर्ष कई हजार टन सल्फर डाइआक्साइड गैस निकलती है, जो व्यर्थ ही वायु में विलीन हो जाती है। कुछ देशों में इस प्रकार प्राप्त गैस को सलफ्यूरिक अम्ल के निर्माण में प्रयुक्त किया जाता है। कैनाडा में इस गैस से गंधक की प्राप्ति की जाती है।
| 0.5 | 4,592.754573 |
20231101.hi_25484_2
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A5%8B%E0%A4%AA%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%A4
|
यज्ञोपवीत
|
यज्ञोपवीतं परमं पवित्रं प्रजापतेर्यत्सहजं पुरस्तात्।आयुष्यमग्रं प्रतिमुंच शुभ्रं यज्ञोपवीतं बलमस्तु तेजः ।।(पारस्कर गृह्यसूत्र, ऋग्वेद, २/२/११)छन्दोगानाम्:ॐ यज्ञो पवीतमसि यज्ञस्य त्वोपवीतेनोपनह्यामि।।यज्ञोपवीत उतारने का मंत्र:
| 0.5 | 4,565.697406 |
20231101.hi_25484_3
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A5%8B%E0%A4%AA%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%A4
|
यज्ञोपवीत
|
एतावद्दिन पर्यन्तं ब्रह्म त्वं धारितं मया।जीर्णत्वात्वत्परित्यागो गच्छ सूत्र यथा सुखम्।।जनेऊ:जनेऊ का नाम सुनते ही सबसे पहले जो चीज़ मन में आती है, वो है धागा, दूसरी चीज है ब्राह्मण। जनेऊ का संबंध क्या सिर्फ ब्राह्मण से है, ये जनेऊ पहनते क्यों हैं, क्या इसका कोई लाभ है, जनेऊ क्या, क्यों, कैसे आज आपका परिचय इससे ही करवाते हैं।
| 0.5 | 4,565.697406 |
20231101.hi_25484_4
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A5%8B%E0%A4%AA%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%A4
|
यज्ञोपवीत
|
हिन्दू धर्म के 24 संस्कारों (आप सभी को 16 संस्कार पता होंगे लेकिन वो प्रधान संस्कार हैं, 8 उप संस्कार हैं, जिनके विषय मे आगे आपको जानकारी दूँगा) में से एक ‘उपनयन संस्कार’ के अंतर्गत ही जनेऊ पहनी जाती है, जिसे ‘यज्ञोपवीत धारण करने वाले व्यक्ति को सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। उपनयन का शाब्दिक अर्थ है, "सन्निकट ले जाना" और उपनयन संस्कार का अर्थ है-
| 0.5 | 4,565.697406 |
20231101.hi_25484_5
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A5%8B%E0%A4%AA%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%A4
|
यज्ञोपवीत
|
हिन्दू धर्म में प्रत्येक हिन्दू का कर्तव्य है जनेऊ पहनना और उसके नियमों का पालन करना। हर हिन्दू जनेऊ नहीं पहन सकता है। सिर्फ तीन वर्णों को ये अधिकार दिया गया। शुद्र वर्ण को जनेऊ पहनने और इस कारण शिक्षा का अधिकार नहीं दिया गया। जनेऊ धारण करने के बाद ही द्विज बालक को यज्ञ तथा स्वाध्याय करने का अधिकार प्राप्त होता है। द्विज का अर्थ होता है दूसरा जन्म। मतलब सीधा है जनेऊ संस्कार के बाद ही शिक्षा का अधिकार मिलता था और जो शिक्षा नही ग्रहण करता था उसे शूद्र की श्रेणी में रखा जाता था (वर्ण व्यवस्था)।
| 0.5 | 4,565.697406 |
20231101.hi_25484_6
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A5%8B%E0%A4%AA%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%A4
|
यज्ञोपवीत
|
जिस लड़की को आजीवन ब्रह्मचर्य का पालन करना हो, वह जनेऊ धारण कर सकती है। ब्रह्मचारी तीन और विवाहित छह धागों की जनेऊ पहनता है। यज्ञोपवीत के छह धागों में से तीन धागे स्वयं के और तीन धागे पत्नी के बतलाए गए हैं।जनेऊ का आध्यात्मिक महत्व:जनेऊ में तीन-सूत्र: त्रिमूर्ति ब्रह्मा, विष्णु और महेश के प्रतीक – देवऋण, पितृऋण और ऋषिऋण के प्रतीक – सत्व, रज और तम के प्रतीक होते है। साथ ही ये तीन सूत्र गायत्री मंत्र के तीन चरणों के प्रतीक है तो तीन आश्रमों के प्रतीक भी। जनेऊ के एक-एक तार में तीन-तीन तार होते हैं। अत: कुल तारों की संख्या नौ होती है। इनमे एक मुख, दो नासिका, दो आंख, दो कान, मल और मूत्र के दो द्वारा मिलाकर कुल नौ होते हैं। इनका मतलब है – हम मुख से अच्छा बोले और खाएं, आंखों से अच्छा देंखे और कानों से अच्छा सुने। जनेऊ में पांच गांठ लगाई जाती है, इसे प्रवर कहते हैैं जो ब्रह्म, धर्म, अर्ध, काम और मोक्ष का प्रतीक है। ये पांच यज्ञों, पांच ज्ञानेद्रियों और पंच कर्मों के भी प्रतीक है। प्रवर की संख्या १, ३ और ५ होती है।लंबाई: जनेऊ की लंबाई 96 अंगुल होती है क्यूंकि जनेऊ धारण करने वाले को 64 कलाओं और 32 विद्याओं को सीखने का प्रयास करना चाहिए। 32 विद्याएं चार वेद, चार उपवेद, छह अंग, छह दर्शन, तीन सूत्रग्रंथ, नौ अरण्यक मिलाकर होती है। 64 कलाओं में वास्तु निर्माण, व्यंजन कला, चित्रकारी, साहित्य कला, दस्तकारी, भाषा, यंत्र निर्माण, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, दस्तकारी, आभूषण निर्माण, कृषि ज्ञान आदि आती हैं।जनेऊ के लाभ: प्रत्यक्ष लाभ, जो आज के लोग समझते हैं -
| 1 | 4,565.697406 |
20231101.hi_25484_7
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A5%8B%E0%A4%AA%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%A4
|
यज्ञोपवीत
|
मल-मूत्र विसर्जन के दौरान जनेऊ को दाहिने कान पर चढ़ा लेना चाहिए और हाथ स्वच्छ करके ही उतारना चाहिए। इसका मूल भाव यह है कि जनेऊ कमर से ऊंचा हो जाए और अपवित्र न हो। यह बेहद जरूरी होता है।
| 0.5 | 4,565.697406 |
20231101.hi_25484_8
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A5%8B%E0%A4%AA%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%A4
|
यज्ञोपवीत
|
मतलब साफ है कि जनेऊ पहनने वाला व्यक्ति ये ध्यान रखता है कि मलमूत्र करने के बाद खुद को साफ करना है इससे उसको इंफेक्शन का खतरा कम से कम हो जाता है।अप्रत्यक्ष लाभ, जिसे कम लोग जानते हैं -शरीर में कुल 365 एनर्जी पॉइंट होते हैं। अलग-अलग बीमारी में अलग-अलग पॉइंट असर करते हैं। कुछ पॉइंट कॉमन भी होते हैं। एक्युप्रेशर में हर पॉइंट को दो-तीन मिनट दबाना होता है। और जनेऊ से हम यही काम करते है उस पॉइंट को हम एक्युप्रेश करते हैं।कैसे? आइये समझते हैं -कान के नीचे वाले हिस्से (इयर लोब) की रोजाना पांच मिनट मसाज करने से याददाश्त बेहतर होती है। यह टिप पढ़नेवाले बच्चों के लिए बहुत उपयोगी है। अगर भूख कम करनी है तो खाने से आधा घंटा पहले कान के बाहर छोटेवाले हिस्से (ट्राइगस) को दो मिनट उंगली से दबाएं। भूख कम लगेगी। यहीं पर प्यास का भी पॉइंट होता है। निर्जला व्रत में लोग इसे दबाएं, तो प्यास कम लगेगी।
| 0.5 | 4,565.697406 |
20231101.hi_25484_9
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A5%8B%E0%A4%AA%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%A4
|
यज्ञोपवीत
|
उपयोग: डिप्रेशन, सिरदर्द, चक्कर और सेंस ऑर्गन यानी नाक, कान और आंख से जुड़ी बीमारियों में राहत। दिमागी असंतुलन, लकवा और यूटरस की बीमारियों में असरदार।(दिए गए चित्र में समझें)
| 0.5 | 4,565.697406 |
20231101.hi_25484_10
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A5%8B%E0%A4%AA%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%A4
|
यज्ञोपवीत
|
2. जनेऊ के हृदय के पास से गुजरने से यह हृदय रोग की संभावना को कम करता है, क्योंकि इससे रक्त संचार सुचारू रूप से संचालित होने लगता है।
| 0.5 | 4,565.697406 |
20231101.hi_51793_0
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B2%E0%A4%B9%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%A8
|
लहसुन
|
लशुन (तद्भव: लहसुन) प्याज कुल (एलिएसी) की एक प्रजाति है। इसका वैज्ञानिक नाम एलियम सैटिवुम एल है। इसके निकटवर्ती सम्बन्ध में प्याज, शैलट, लीक, चाइव, वेल्श प्याज और चीनी प्याज शामिल हैं। लशुन पुरातन काल से दोनों, पाकावौषधीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग किया जा रहा है। इसकी एक विशेष गन्ध होती है, तथा स्वाद तीक्ष्ण होता है जो पकाने से काफी हद तक बदल कर मृदुल हो जाता है। लहसुन की एक गाँठ (बल्ब), जिसे आगे कई मांसल पुथी (लौंग या फाँक) में विभाजित किया जा सकता इसके पौधे का सर्वाधिक प्रयोग किया जाने वाला भाग है। पुथी को बीज, उपभोग (कच्चे या पकाया) और औषधीय प्रयोजनों के लिए उपयोग किया जाता है। इसकी पत्तियाँ, तना और फूलों का भी उपभोग किया जाता है आमतौर पर जब वो अपरिपक्व और नर्म होते हैं। इसका काग़ज़ी सुरक्षात्मक परत (छिलका) जो इसके विभिन्न भागों और गाँठ से जुडी़ जड़ों से जुडा़ रहता है, ही एकमात्र अखाद्य हिस्सा है। इसका प्रयोग गले तथा पेट सम्बन्धी बीमारियों में होता है। इसमें पाये जाने वाले सल्फर के यौगिक ही इसके तीखे स्वाद और गन्ध के लिए उत्तरदायी होते हैं। जैसे ऐलिसिन, ऐजोइन इत्यादि। लशुन सर्वाधिक चीन में उत्पादित होता है उसके बाद भारत में।
| 0.5 | 4,565.473615 |
20231101.hi_51793_1
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B2%E0%A4%B9%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%A8
|
लहसुन
|
लशुन में रासायनिक तौर पर गन्धक की आधिक्य होती है। इसे पीसने पर ऐलिसिन नामक यौगिक प्राप्त होता है जो प्रतिजैविक विशेषताओं से भरा होता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, एन्ज़ाइम तथा विटामिन बी, सैपोनिन, फ्लैवोनॉइड आदि पदार्थ पाए जाते हैं।
| 0.5 | 4,565.473615 |
20231101.hi_51793_2
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B2%E0%A4%B9%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%A8
|
लहसुन
|
आयुर्वेद और रसोई दोनों के दृष्टिकोण से लहसुन एक बहुत ही महत्वपूर्ण फसल है। भारत का चीन के बाद विश्व में क्षेत्रफल और उत्पादन की दृष्टि से दूसरा स्थान है जो क्रमशः 1.66 लाख हेक्टेयर और 8.34 लाख टन है। लहसुन में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्त्व पाये जाते है जिसमें प्रोटीन 6.3 प्रतिशत , वसा 0.1 प्रतिशत, कार्बोज 21 प्रतिशत, खनिज पदार्थ 1 प्रतिशत, चूना 0.3 प्रतिशत लोहा 1.3 मिलीग्राम प्रति 100 ग्राम होता है। इसके अतिरिक्त विटामिन ए, बी, सी एवं सल्फ्यूरिक एसिड विशेष मात्रा में पाई जाती है। इसमें पाये जाने वाले सल्फर के यौगिक ही इसके तीखे स्वाद और गंध के लिए उत्तरदायी होते हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्वों में एक ऐलीसिन भी है जिसे एक अच्छे बैक्टीरिया-रोधक, फफूंद-रोधक एवं एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में जाना जाता है।
| 0.5 | 4,565.473615 |
20231101.hi_51793_3
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B2%E0%A4%B9%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%A8
|
लहसुन
|
लहसुन एक बारहमासी फसल है जो मूल रूप से मध्य एशिया से आया है तथा जिसकी खेती अब दुनिया भर में होती है। घरेलू जरूरतों को पूरा करने के अलावा, भारत 17,852 मीट्रिक टन (जिसका मूल्य 3877 लाख रुपये हैं) का निर्यात करता है। पिछले 25 वर्षों में भारत में लहसुन का उत्पादन 2.16 से बढ़कर 8. 34 लाख टन हो गया है।
| 0.5 | 4,565.473615 |
20231101.hi_51793_4
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B2%E0%A4%B9%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%A8
|
लहसुन
|
लहसुन एक दक्षिण यूरोप में उगाई जाने वाली प्रसिद्ध फसल है। भारत में लहसुन की खेती को ज्यादातर राज्यों में की जाती है लेकिन इसकी मुख्य रूप से खेती गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु में की जाती है। इसका 50 प्रतिशत से भी ज्यादा उत्पादन गुजरात और मध्यप्रदेश राज्यों में किया जाता है।
| 1 | 4,565.473615 |
20231101.hi_51793_5
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B2%E0%A4%B9%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%A8
|
लहसुन
|
लहसुन के लिए दोमट मिट्टी काफी उपयुक्त मानी गयी है। इसकी खेती रेतीली दोमट से लेकर चिकनी मिट्टी में भी की जा सकती है। जिस मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ की मात्रा होने के साथ-साथ जल निकास की अच्छे से व्यवस्था हो, वे इस फसल के लिए सर्वोत्तम मानी गयी हैं। रेतीली या ढीली भूमि में इसके कंदों का समुचित विकास नहीं हो पाता है, जिस वजह से कम उपज हो पाती है।
| 0.5 | 4,565.473615 |
20231101.hi_51793_6
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B2%E0%A4%B9%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%A8
|
लहसुन
|
एग्रीफाउंड वाइट (जी. 41 ), यमुना वाइट (जी.1 ), यमुना वाइट (जी.50), जी.51 , जी.282 ,एग्रीफाउंड पार्वती (जी.313 ) और एच.जी.1 आदि।
| 0.5 | 4,565.473615 |
20231101.hi_51793_7
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B2%E0%A4%B9%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%A8
|
लहसुन
|
लहसुन को खाद एवं उर्वरकों की अधिक मात्रा में जरूरत होती है। इसलिए इसके लिए मिट्टी की अच्छे से जांच करवा कर किसी भी खाद व उर्वरक का उपयोग करना उचित माना गया है।
| 0.5 | 4,565.473615 |
20231101.hi_51793_8
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B2%E0%A4%B9%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%A8
|
लहसुन
|
इसकी बुवाई का सही समय उसके क्षेत्र, जगह व मिट्टी पर निर्भर करता है। इसकी पैदावार अच्छी करने के लिए उत्तरी भारत के मैदानी क्षेत्रों में अक्टूबर-नवम्बर माह सही है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में इसकी बुवाई मार्च व अप्रैल के माह में करना उचित है।
| 0.5 | 4,565.473615 |
20231101.hi_33571_3
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AD%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%83%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A4%BF
|
भर्तृहरि
|
इन्होनें सुन्दर और रसपूर्ण भाषा में नीति, वैराग्य तथा श्रृंगार जैसे गूढ़ विषयों पर शतक-काव्य लिखे हैं। इस शतकत्रय के अतिरिक्त, वाक्यपदीय नामक एक उच्च श्रेणी का व्याकरण ग्रन्थ भी इनके नाम पर प्रसिद्ध है। कुछ लोग भट्टिकाव्य के रचयिता भट्टि से भी उनका ऐक्य मानते हैं। ऐसा कहा जाता है कि नाथपंथ के वैराग्य नामक उपपंथ के ये ही प्रवर्तक थे। चीनी यात्री इत्सिंग के अनुसार इन्होंने बौद्ध धर्म ग्रहण किया था परन्तु अन्य सूत्रों के अनुसार ये अद्वैत वेदान्ताचार्य थे। चीनी यात्री इत्सिंग के यात्रा विवरण से यह ज्ञात होता है कि ६५१ ईस्वी में भर्तृहरि नामक एक वैयाकरण की मृत्यु हुयी थी। इस प्रकार इनका सातवीं शताब्दी का प्रतीत होता है परन्तु भारतीय पुराणों में इनके सम्बन्ध में उल्लेख होने से संकेत मिलता है कि इत्सिंग द्वारा वर्णित भर्तृहरि कोई अन्य रहे होंगे।
| 0.5 | 4,554.842936 |
20231101.hi_33571_4
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AD%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%83%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A4%BF
|
भर्तृहरि
|
भर्तृहरि जी की एक कथा बहुत प्रसिद्ध है जो बताती है कि वे कैसे सन्यासी बने। वह कथा नीचे दी गयी है किन्तु भर्तृहरि के नीतिशतक के आरम्भिक श्लोक में इसी को संकेत रूप में कहा गया है-
| 0.5 | 4,554.842936 |
20231101.hi_33571_5
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AD%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%83%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A4%BF
|
भर्तृहरि
|
( अर्थ - मैं जिसका सतत चिन्तन करता हूँ वह (पिंगला) मेरे प्रति उदासीन है। वह (पिंगला) भी जिसको चाहती है वह (अश्वपाल) तो कोई दूसरी ही स्त्री (राजनर्तकी) में आसक्त है। वह (राजनर्तकी) मेरे प्रति स्नेहभाव रखती है। उस (पिंगला) को धिक्कार है ! उस अश्वपाल को धिक्कार है ! उस (राजनर्तकी) को धिक्कार है ! उस कामदेव को धिक्कार है और मुझे भी धिक्कार है !)
| 0.5 | 4,554.842936 |
20231101.hi_33571_6
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AD%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%83%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A4%BF
|
भर्तृहरि
|
इनके एक और रानी अनंगसेना थी जिसको राजा बहुत प्यार करते थे। उसका राजा के घोड़े के चरवाहे चंद्रचूड़ से भी प्यार था और सेनापति से भी था। उस सेनापति का नगरवधू रूपलेखा के घर भी आना जाना था। राजा भी उस रूपलेखा के यहाँ चंद्रचूड़ कोचवान के साथ बग्घी में बैठकर जाते थे। इस तरह चंद्रचूड़ और सेनापति दोनों का ही रानी अनंगसेना और रूपलेखा से प्यार का सम्बन्ध था। यह बात योगी गोरखनाथ जी को पता चली तो उन्होंने ही किसी ब्राह्मण के साथ अमरफल भेजा।
| 0.5 | 4,554.842936 |
20231101.hi_33571_7
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AD%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%83%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A4%BF
|
भर्तृहरि
|
राजा ने वो अमरफल रानी अनंगसेना को दिया। रानी ने वो अमरफल चंद्रचूड़ को दिया। चंद्रचूड़ ने उस अमरफल को लिया और जब वो राजा भर्तहरी को रूपलेखा के यहाँ ले गया। तब राजा जब मदहोश हो गया तब चंद्रचूड़ ने उसके साथ प्यार कर के वो अमरफल रूपलेखा को यह कहकर दे दिया की वो उसको खायेगी तो अमर हो जायेगी और उसका चिरकाल तक यौवन बना रहेगा।
| 1 | 4,554.842936 |
20231101.hi_33571_8
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AD%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%83%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A4%BF
|
भर्तृहरि
|
वही फल रूपलेखा ने राजा को दे दिया की वो उसको खाएंगे तो अमर हो जायेंगे। क्योंकि वो खुद के जीवन से घृणा करती थी।
| 0.5 | 4,554.842936 |
20231101.hi_33571_9
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AD%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%83%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A4%BF
|
भर्तृहरि
|
उस फल को देख राजा क्रोधित हो गए। पूछने पर रूपलेखा ने चंद्रचूड़ का नाम बताया की उसीने उसको अमरफल दिया था। जब चंद्रचूड़ को राजा ने तलवार निकाल कर सच पूछा तो उसने रानी अनंगसेना के साथ अपने सम्बन्ध कबूले और सेनापति का भी भेद बताया।
| 0.5 | 4,554.842936 |
20231101.hi_33571_10
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AD%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%83%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A4%BF
|
भर्तृहरि
|
उस दिन अमावस्या की रात थी। राजा आगबबूला होकर नंगी तलवार लिए शोर करता हुआ अनंगसेना के आवास की तरफ बढ़ चला। अनंगसेना ने राजा के क्रोध से डरकर सच मान लिया। लेकिन उसी अमावस्या की रात रानी ने आत्मदाह कर लिया। सईस चंद्रचूड़ को देश निकाला दिया गया और सेनापति को मृत्युदंड दिया गया।
| 0.5 | 4,554.842936 |
20231101.hi_33571_11
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AD%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%83%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A4%BF
|
भर्तृहरि
|
अब राजा उदास रहते थे। पिंगला ने ही उनको आखेट के लिए भेजा था। फिर आखेट के समय एक सैनिक मारा गया तो उसकी पत्नी उसकी देह के साथ सती हो गई।
| 0.5 | 4,554.842936 |
20231101.hi_228687_16
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%9F%E0%A5%8B
|
वीटो
|
1982 में, सुप्रीम कोर्ट ने एक-सदनी विधायिका वीटो को हटा दिया, साथ ही शक्तियों के विभाजन के आधार और एक सदन द्वारा द्विसदनीयता के लिए संवैधानिक आवश्यकताओं के उल्लंघन के आधारों को भी समाप्त कर दिया गया। मामला आईएनएस बनाम चड्ढा का था, केन्या में पैदा हुए ओहियो के छात्र के विदेशी मुद्रा से जुड़ा मामला था, जिसके माता-पिता भारत के थे। चूंकि वह भारत में पैदा नहीं हुआ था, इसीलिए वह एक भारतीय नागरिक नहीं था। चूंकि उसके माता पिता केन्या के नागरिक नहीं थे, इसीलिए वह केन्याई नहीं था। इस प्रकार, जब उसका छात्र वीजा समाप्त हुआ तब वह कहीं नहीं जा सकता था, क्योंकि कोई भी देश उसे स्वीकार नहीं करता, सो वह वीजा अवधि से अधिक समय तक वहां रह गया और तब उसे कारण बताओ नोटिस देकर पूछा गया कि उसे अमेरिका से क्यों नहीं निकाल बाहर किया जाय.
| 0.5 | 4,551.854875 |
20231101.hi_228687_17
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%9F%E0%A5%8B
|
वीटो
|
बहुत सारे अधिनियमों में से आव्रजन और राष्ट्रीयता अधिनियम एक हैं, जिसे कांग्रेस ने 1930 के दशकों में पारित किया हैं, जिसके प्रावधान ने दोनों ही सदन को यह अनुमति प्रदान की है कि विधायिका केवल एक प्रस्ताव पारित करके कार्यपालिका की किसी एजेंसी द्वारा लिये गए फैसला को रद्द कर दें। इस मामले में, चड्ढा का निर्वासन स्थगित हो गया और प्रतिनिधि सभा ने एक प्रस्ताव पारित स्थगन को पलट दिया, ताकि निर्वासन की प्रक्रिया जारी हो सके। सीनेट की सहमति के बिना और राष्ट्रपति के विचारार्थ और अनुमोदन (वीटो के) के बिना प्रतिनिधि सभा ने कानून पारित किया तो इसका नतीजा यह हुआ कि यह मामला अदालत में चला गया। इस प्रकार, इस मामले में, दो सदनों वाली संवैधानिक सिद्धांत और अधिकारों के आबंटन का सिद्धांत की अवहेलना हुई और कार्यपालिका के फैसले इस विधायिका का वीटो नीचे दब गया था।
| 0.5 | 4,551.854875 |
20231101.hi_228687_18
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%9F%E0%A5%8B
|
वीटो
|
कॉनटिनेंटल कांग्रेस (1774 - 1781) के राष्ट्रपतियों को वीटो का अधिकार नहीं था। और न ही आर्टिकल ऑफ कॉनफेडरेशन (1781 - 1789) के तहत राष्ट्रपति कांग्रेस के कार्य पर वीटो लगा सकते थे, हालांकि उनके पास कुछ अवकाश और आरक्षित अधिकार होते थे जो जरूरी नहीं था कि कॉनटिनेंटल कांग्रेस के पूर्ववर्ती राष्ट्रपति के लिए उपलब्ध हो। लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका संविधान के कानून बन जाने (1787 में मसौदा तैयार हुआ; 1788 में मंजूर हुआ; 4 मार्च 1789 को पूरी तरह से प्रभावी हुआ), वीटो का अधिकार "संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति" की उपाधि वाले शख्स को दिया गया था .
| 0.5 | 4,551.854875 |
20231101.hi_228687_19
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%9F%E0%A5%8B
|
वीटो
|
राष्ट्रपति वीटो का अधिकार राज्यों था कई प्रयोग पर पहले 5 अप्रैल 1792 के बीच जब प्रतिनिधियों बांटना करने के लिए डिज़ाइन बिल एक जॉर्ज वॉशिंगटन वीटो लगा। कांग्रेस पहले वीटो ओवेर्रोड़े राष्ट्रपति - जो है, आपत्तियों के बावजूद राष्ट्रपति कानून पारित बिल एक में -. 3 मार्च 1845 को
| 0.5 | 4,551.854875 |
20231101.hi_228687_20
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%9F%E0%A5%8B
|
वीटो
|
यू.एस. के ज्यादातर राज्यों में एक प्रावधान है जिसके द्वारा विधायी निर्णय पर गवर्नर द्वारा वीटो लगा जा सकता है। इसके अलावा, इनमें अधिकांश राज्य गवर्नर को लाइन-आइटम वीटो का प्रयोग करने की अनुमति देते हैं।
| 1 | 4,551.854875 |
20231101.hi_228687_21
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%9F%E0%A5%8B
|
वीटो
|
यू.एस. के सात राज्यों में गवर्नर के पास अग्रेषित वीटो होता है। उदाहरण के लिए, इलिनोइस में, गवर्नर विधेयक में विशिष्ट परिवर्तनों की सिफारिशें कर सकते हैं। इसके बाद बहुमत वोट के द्वारा राज्य विधानसभा बदलाव को मंजूरी देता है या 60% बहुमत के साथ अग्रेषित वीटो की अनदेखी कर देता है। अगर विधानसभा बदलाव को स्वीकार नहीं करता है तो कोई कानूनू नहीं बनता है।
| 0.5 | 4,551.854875 |
20231101.hi_228687_22
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%9F%E0%A5%8B
|
वीटो
|
इटली, पुर्तगाल, आयरलैंड, फ्रांस, लातविया, यूक्रेन और हंगरी समेत यूरोप के संसदीय गणराज्यों में हमेशा से विधान पर राष्ट्रपति के सीमित वीटो जैसी अनुमति दी गयी है।
| 0.5 | 4,551.854875 |
20231101.hi_228687_23
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%9F%E0%A5%8B
|
वीटो
|
ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति के पास तकनीकी तौर पर वीटो जैसा कोई अधिकार नहीं है। हालांकि विधानसभा द्वारा पारित किए गए विधेयक पर हस्ताक्षर करने से अगर वे इंकार कर दे तो राष्ट्रपति जनमत संग्रह का आदेश दे सकते हैं।
| 0.5 | 4,551.854875 |
20231101.hi_228687_24
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%9F%E0%A5%8B
|
वीटो
|
आइसलैंड के राष्ट्रपति किसी विधेयक पर हस्ताक्षर करने से मना कर सकते हैं, इसके बाद इसे सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार के लिए रख लिया जाता है। किसी विधेयक पर राष्ट्रपति केवल दो बार हस्ताक्षर से इनकार कर सकता है और जनमत संग्रह केवल एक बार कराया जाता है।
| 0.5 | 4,551.854875 |
20231101.hi_33374_12
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BE
|
मुहावरा
|
अनेक मुहावरे में अलंकारों का प्रयोग हुआ रहता है। परन्तु इसका यह अर्थ नहीं है कि प्रत्येक मुहावरा अलंकार होता है अथवा प्रत्येक अलंकारयुक्त वाक्यांश मुहावरा होता है। नीचे कुछ मुहावरे दिए जाते हैं जिनमें अलंकारों का प्रयोग हुआ है :
| 0.5 | 4,551.099624 |
20231101.hi_33374_13
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BE
|
मुहावरा
|
लाल अंगारा होना (उपमा), पैसा ही पुरुषत्व और पुरुषत्व ही पैसा है (उपमेयोपमा), अंगार बरसाना (रूपक), सोना सोना ही है (अनन्वय), आदि।
| 0.5 | 4,551.099624 |
20231101.hi_33374_14
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BE
|
मुहावरा
|
कुछ मुहावरे प्रथाओं पर आधारित होते हैं; जैसे—बीड़ा उठाना। मध्य युग में राज-दरबारों में यह प्रथा थी कि जब कोई दुष्कर कार्य करना होता था तब सामन्तों और वीरों आदि को बुलाकर उन्हें उसके सम्बन्ध में सब बातें बता दी जाती थीं और थाली में पान रख दिया जाता था। जो वीर उस काम को करने का दायित्व अपने ऊपर लेता था, वह थाली से बीड़ा उठा लेता था। कुछ मुहावरे कहानियों पर आधारित होते थे, जैसे टेढ़ी खीर होना, ढपोरशंख होना, सोने का मृग होना, आदि। मुहावरे रोजमर्रा के काम के है।
| 0.5 | 4,551.099624 |
20231101.hi_33374_15
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BE
|
मुहावरा
|
कभी-कभी व्यक्तिवाचक संज्ञाओं का प्रयोग जातिवाचक संज्ञाओं की भांति करके मुहावरे बनाए जाते हैं; जैसे –कुंभकरण की नींद, द्रौपदी का चीर, जयचंद होना, युधिष्ठिर बनना, विभीषण होना, हरिश्चन्द्र बनना, आदि।
| 0.5 | 4,551.099624 |
20231101.hi_33374_16
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BE
|
मुहावरा
|
जब मनुष्य प्रबल भावावेश में होते हैं तब उनके मुंह से कुछ अस्पष्ट ध्वनियां निकल जाती हैं जो बाद में किसी एक अर्थ में रूढ़ हो जाती हैं और मुहावरे कहलाने लगती हैं। ऐसे कुछ भावावेशों और उनमें निकली हुई ध्वनियों के आधार पर बने हुए मुहावरों के उदाहरण निम्नांकित हैं :
| 1 | 4,551.099624 |
20231101.hi_33374_17
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BE
|
मुहावरा
|
शारीरिक चेष्टाएं मनोभाव प्रकट करती हैं और उनके आधार पर कुछ मुहावरे बनते हैं; जैसे-छाती कूटना या पीटना, दांत पीसना, नाचने लगना, पूंछ हिलाना, पैर पटकना, मुंह बनाना, मूछों पर ताव देना, आदि।
| 0.5 | 4,551.099624 |
20231101.hi_33374_18
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BE
|
मुहावरा
|
(क) अचानक किसी संकट में आने से सम्बन्धित मुहावरे : आठों पहर सूली पर रहना, आवे का आवा बिगड़ना, कहीं का न रहना, तकदीर फूटना, आदि। (ख) अतिशयोक्ति की प्रवृत्ति से उद्भुत मुहावरे : आसमान के तारे तोड़ना, कलेजा बांसों उझलना, खून की नदियां बहाना, आदि। (ग) भाषा को अलंकृत और प्रभावोत्पादक बनाने के प्रयास से उद्भुत मुहावरे : ईद का चांद होना, गूलर का फूल होना, सरसों-सा फूलना, आदि।
| 0.5 | 4,551.099624 |
20231101.hi_33374_19
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BE
|
मुहावरा
|
(क) संस्कृत से - अर्द्धचन्द्राकार लेकर निकालना : अर्द्धचन्द्र दत्वा निस्सारिता (पंचतंत्र)। जले पर नमक छिड़कना : क्षते क्षारमिवासह्यम्। (भवभूति)
| 0.5 | 4,551.099624 |
20231101.hi_33374_20
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BE
|
मुहावरा
|
(ख) फारसी और उर्दू से - एक जान दो काबिल, काफूर हो जाना, कारूं का खजाना, कैफियत तलब करना, शीरो-शकर होना।
| 0.5 | 4,551.099624 |
20231101.hi_2462_2
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0
|
मन्दिर
|
गुप्तकाल (चौथी से छठी शताब्दी) में मन्दिरों के निर्माण का उत्तरोत्तर विकास दृष्टि गोचर होता है। पहले लकड़ी के मन्दिर बनते थे या बनते होंगे लेकिन जल्दी ही भारत के अनेक स्थानों पर पत्थर और ईंट से मन्दिर बनने लगे। 7वीं शताब्दी तक देश के आर्य संस्कृति वाले भागों में पत्थरों से बने मंदिरों का निर्माण होना पाया गया है। चौथी से छठी शताब्दी में गुप्तकाल में मन्दिरों का निर्माण बहुत द्रुत गति से हुआ। मूल रूप से हिन्दू मन्दिरों की शैली बौद्ध मन्दिरों से ली गयी होगी जैसा- कि उस समय के पुराने मन्दिरो में मूर्तियों को मन्दिर के मध्य में रखा होना पाया गया है और जिनमें बौद्ध स्तूपों की भांति परिक्रमा मार्ग हुआ करता था। गुप्तकालीन बचे हुए लगभग सभी मन्दिर अपेक्षाकृत छोटे हैं,जिनमें काफी मोटा और मजबूत कारीगरी किया हुआ एक छोटा केन्द्रीय कक्ष है, जो या तो मुख्य द्वार पर या भवन के चारों ओर बरामदे से युक्त है। गुप्तकालीन आरम्भिक मन्दिर, उदाहरणार्थ सांची के बौद्ध मन्दिरों की छत सपाट है; तथापि मन्दिरों की उत्तर भारतीय शिखर शैली भी इस काल में ही विकसित हुयी और शनै: शनै: इस शिखर की ऊंचाई बढती रही। 7वीं शताब्दी में बोध गया में निर्मित बौद्ध मन्दिर की बनावट और ऊंचा शिखर गुप्तकालीन भवन निर्माण शैली के चरमोत्कर्ष का प्रतिनिधित्व करता है। भारत के प्रसिद्ध मन्दिर एवम मठ जैसे-उज्जैन का महाकालेश्वर,ओमकारेश्वर,जगन्नाथ पुरी एवम महाभारत काल से जुड़ी मान्यताओं में खाटू श्याम जी का मन्दिर आज ख्याति प्राप्त मन्दिर हैं।
| 0.5 | 4,549.052344 |
20231101.hi_2462_3
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0
|
मन्दिर
|
बौद्ध और जैन पन्थियों द्वारा धार्मिक उद्देश्यों के निमित्त कृत्रिम गुफाओं का प्रयोग किया जाता था और हिन्दू धर्मावलम्बियों द्वारा भी इसे आत्मसात कर लिया गया था। फिर भी हिन्दुओं द्वारा गुफाओं में निर्मित मन्दिर तुलनात्मक रूप से बहुत कम हैं और गुप्तकाल से पूर्व का तो कोई भी साक्ष्य(प्रमाण) इस सम्बन्ध में नहीं पाया जाता है। गुफा मन्दिरों और शिलाओं को काटकर बनाये गये मन्दिरों के सम्बन्ध में अधिकतम जानकारी जुटाने का प्रयास करते हुए हैं हम जितने स्थानों का पता लगा सके वो पृथक सूची में सलंग्न की है। मद्रास (वर्तमान 'चेन्नई') के दक्षिण में पल्लवों के स्थान महाबलिपुरम् में, 7वीं शताब्दी में निर्मित अनेक छोटे मन्दिर हैं, जो चट्टानों को काटकर बनाये गये हैं और जो तमिल क्षेत्र में तत्कालीन धार्मिक भवनों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
| 0.5 | 4,549.052344 |
20231101.hi_2462_4
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0
|
मन्दिर
|
मन्दिरों का अस्तित्व और उनकी भव्यता गुप्त राजवंश के समय से देखने को मिलती है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि गुप्त काल से हिन्दू मन्दिरों का महत्त्व और उनके आकार में उल्लेखनीय विस्तार हुआ तथा उनकी बनावट पर स्थानीय वास्तुकला का विशेष प्रभाव पड़ा। उत्तरी भारत में हिन्दू मन्दिरों की उत्कृष्टता उड़ीसा तथा उत्तरी मध्यप्रदेश के खजुराहो में देखने को मिलती है। उड़ीसा के भुवनेश्वर में सिथत लगभग 1000 वर्ष पुराना लिंगराजा का मन्दिर वास्तुकला का सर्वोत्कृष्ट उदाहरण है। हालांकि, 13वीं शताब्दी में निर्मित कोणार्क का सूर्य मन्दिर इस क्षेत्र का सबसे बड़ा और विश्वविख्यात मन्दिर है। इसका शिखर इसके आरम्भिक दिनों में ही टूट गया था और आज केवल प्रार्थना स्थल ही शेष बचा है। काल और वास्तु के दृष्टिकोण से खजुराहो के सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण मन्दिर 11वीं शताब्दी में बनाये गये थे। गुजरात और राजस्थान में भी वास्तु के स्वतन्त्र शैली वाले अच्छे मन्दिरों का निर्माण हुआ किन्तु उनके अवशेष उड़ीसा और खजुराहो की अपेक्षा कम आकर्षक हैं। प्रथम दशाब्दी के अन्त में वास्तु की दक्षिण भारतीय शैली तंजौर (प्राचीन नाम तंजावुर) के राजराजेश्वर मन्दिर के निर्माण के समय अपने चरम पर पहुंच गयी थी।
| 0.5 | 4,549.052344 |
20231101.hi_2462_5
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0
|
मन्दिर
|
विष्णु —विष्णुजी की ध्वजा का दण्ड सोने का व ध्वज पीले रंग का होता है। उस पर गरुड़ का चिह्न अंकित होता है।
| 0.5 | 4,549.052344 |
20231101.hi_2462_6
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0
|
मन्दिर
|
ब्रह्माजी —ब्रह्माजी की ध्वजा का दण्ड तांबे का व ध्वज पद्मवर्ण का होता है । उस पर कमल (पद्म) का चिह्न अंकित होता है।
| 1 | 4,549.052344 |
20231101.hi_2462_7
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0
|
मन्दिर
|
गणपति —गणपति की ध्वजा का दण्ड तांबे या हाथीदांत का व ध्वज सफेद रंग का होता है । उस पर मूषक का चिह्न अंकित होता है।
| 0.5 | 4,549.052344 |
20231101.hi_2462_8
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0
|
मन्दिर
|
सूर्यनारायण —सूर्यनारायण की ध्वजा का दण्ड सोने का व ध्वज पचरंगी होता है। उस पर व्योम का चिह्न अंकित होता है।
| 0.5 | 4,549.052344 |
20231101.hi_2462_9
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0
|
मन्दिर
|
गौरी —गौरी की ध्वजा का दण्ड तांबे का व ध्वज बीरबहूटी के समान अत्यन्त रक्त वर्ण का होता है । उस पर गोधा का चिह्न होता है ।
| 0.5 | 4,549.052344 |
20231101.hi_2462_10
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0
|
मन्दिर
|
भगवती—देवी की ध्वजा का दण्ड सर्वधातु का व ध्वज लाल रंग का होता है। उस पर सिंह का चिह्न अंकित होता है।
| 0.5 | 4,549.052344 |
20231101.hi_13093_4
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%86%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE
|
आसाराम
|
अपने व्यक्तिगत जीवन में आसूमल ने लक्ष्मी देवी से विवाह कर लिया जिससे उनके एक पुत्र नारायण साईं और एक पुत्री भारती देवी उत्पन्न हुए।
| 0.5 | 4,535.946976 |
20231101.hi_13093_5
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%86%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE
|
आसाराम
|
नैनीताल में गुरु से दीक्षा लेने के बाद गुरु ने नया नाम दिया आसाराम। और घूम घूम कर आध्यात्मिक प्रवचन के साथ-साथ स्वयं भी गुरु-दीक्षा देने लगे। उनके सत्संग कार्यक्रमों में श्रद्धालु भारी संख्या में पहुँवने लगे। लगभग 20,000 छात्र तो उनके अहमदाबाद में दिसम्बर 2001 में हुए सत्संग में ही पहुँचे थे। अगस्त 2012 में गोधरा के समीप उनका हैलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें संयोग से आसाराम व पायलट सहित सभी यात्री सुरक्षित बच गये। उसके बाद उनके सत्संग में शामिल होने वालों की संख्या दिन दूनी रात चौगुनी होती चली गयी।
| 0.5 | 4,535.946976 |
20231101.hi_13093_6
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%86%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE
|
आसाराम
|
अगस्त 2013 में बापू आसाराम के ऊपर जोधपुर में उनके ही आश्रम में एक कथित षोडशी (सोलह साल की) कन्या असलियत में 18 साल से ऊपर के साथ कथित अप्राकृतिक दुराचार के आरोप लगे। दो दिन बाद नाबालिग कन्या के पिता ने दिल्ली जाकर पुलिस में इस काण्ड की रिपोर्ट दर्ज़ करायी। पुलिस ने मेडिकल टेस्ट कराया जो जे के हॉस्पिटल मैं हुआ डॉ के अनुसार उसकेे साथ कोई खरोंच तक के निशान नहीं है न ही छेेेड़छड़ हुुुई।
| 0.5 | 4,535.946976 |
20231101.hi_13093_7
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%86%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE
|
आसाराम
|
केस में पॉस्को एक्ट लगाया गया है यद्यपि शाहजहां पुर के विद्यालय के सर्टिफिकेट के अनुसार लड़की वयस्क है। उसने कन्या का कलमबन्द बयान लेकर सारा मामला राजस्थान पुलिस को ट्रान्सफर कर दिया। आसाराम को पूछताछ हेतु 31 अगस्त 2013 तक का समय देते हुए सम्मन जारी किया गया। इसके बावजूद जब वे हाजिर नहीं हुए तो दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 342 (गलत तरीके से बन्धक बनाना), 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक हथकण्डे) के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज़ करने हेतु जोधपुर की अदालत में सारा मामला भेज दिया। फिर भी आसाराम गिरफ़्तारी से बचने के उपाय करते रहे। उन्होंने इन्दौर जाकर प्रवचन देना प्रारम्भ कर दिया। पण्डाल के बाहर गिरफ़्तारी को पहुँची पुलिस के साथ बापू के समर्थकों ने हाथापायी की। आखिरकार रात के बारह बजे तक प्रतीक्षा करने के बाद जैसे ही 1 सितम्बर 2013 की तारीख आयी, राजस्थान पुलिस ने आसाराम को गिरफ़्तार कर लिया और विमान द्वारा जोधपुर ले गयी। उन्होंने नाबालिग कन्या के सभी आरोपों को नकारते हुए केन्द्र में सत्तारूढ़ काँग्रेस पार्टी की अध्यक्षा सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी पर उनके विरुद्ध षड्यंत्र रच राजनीतिक रूप से फसाने का आरोप लगाया है जहाँ बचाव पक्ष के अधिवक्ता सज्जनराज सुराणा एक के बाद एक नये खुलासे करते जा रहे हैं।
| 0.5 | 4,535.946976 |
20231101.hi_13093_8
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%86%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE
|
आसाराम
|
अधिवक्ता सज्जनराज सुराणा ने लड़की की उम्र व जन्मतिथि के संबंध में बताया कि अनुसंधान अधिकारी द्वारा पीड़िता के मात्र जन्म प्रमाणपत्र के आधार पर सैकंडरी एजुकेशन बोर्ड की अंकतालिका रिकॉर्ड पर ली गई है , परन्तु अनुसंधान अधिकारी द्वारा सैकंडरी एज्यूकेशन बोर्ड में आवेदन पत्र को रिकॉर्ड पर नहीं लिया तथा अभियोजन पक्ष यह भी साबित नहीं कर पाया कि अंकतालिका में जो जन्मतिथि का अंकन है वह किस दस्तावेज के आधार पर किया गया है।
| 1 | 4,535.946976 |
20231101.hi_13093_9
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%86%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE
|
आसाराम
|
अधिवक्ता सज्जनराज सुराणा ने अंतिम बहस को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अभियोजन ने संत आसारामजी बापू के खिलाफ फर्जी तरीके से गवाह और साक्ष्य बनाए है, उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश स्थित शाहजहाँपुर के प्राथमिक स्कूल के प्रिंसिपल अरविंद वाजपेयी ने कोर्ट में मिथ्या गवाही दी थी कि वह [] तक स्कूल का प्रिंसिपल था। जबकि हकीकत में वह एक वर्ष पूर्व ही सेवानिवृत हो गया था। अधिवक्ता सुराणा ने कहा कि तथाकथित घटना के बाद पीडिता अभिभावक ने षड्यंत्र के तहत लड़की का स्कूली स्थानांतरण प्रमाण पत्र बनाया और कोर्ट में पेश कर दिया, इसके विपरीत बीमा पॉलिसी के दस्तावेज की तरफ न्यायालय का ध्यान केंद्रित करते हुए वकील ने बताया कि इस पॉलिसी के दस्तावेज में अंकित जन्मतिथि के आधार पर घटना के दिन पीड़िता बालिग थी।
| 0.5 | 4,535.946976 |
20231101.hi_13093_10
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%86%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE
|
आसाराम
|
बचाव पक्ष द्वारा रखे गये तर्कों के समर्थन में सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय के दृष्टांत भी पढ़कर सुनाये गए। साथ ही अभियोजन गवाहों के विरोधाभासी बयान (जो कि जन्मतिथि से सबंधित थे) की कमियां न्यायालय के समक्ष जाहिर की गई।
| 0.5 | 4,535.946976 |
20231101.hi_13093_11
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%86%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE
|
आसाराम
|
बापू आसारामजी के अधिवक्ता ने दावा किया है कि पीड़ित लड़की उस समय नाबालिग नहीं थी जिस समय उसने मणाई गाँव, जोधपुर में आसारामजी बापू पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था । उन्होंने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के कई केसों के उदाहरण देते हुए कहा कि जीवन बीमा एक कानूनी दस्तावेज है जो कानून में किसी भी उम्र संबंधी विवाद में पर्याप्त साक्ष्य होता है।
| 0.5 | 4,535.946976 |
20231101.hi_13093_12
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%86%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE
|
आसाराम
|
लड़की की माँ ने जो जीवन बीमा खरीदी थी उसमें लड़की की जन्म दिनांक 1/7/1994 उल्लेखित है और इस जन्म दिनांक के मुताबिक लड़की ने जिस समय का आरोप लगाया है उस समय वो नाबालिग नहीं थी बल्कि 19 साल से ज्यादा की हो चुकी थी। तो किस आधार पर संत आसारामजी बापू पर Act लगाया गया ?
| 0.5 | 4,535.946976 |
20231101.hi_106186_12
|
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B0%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%9A
|
रंगमंच
|
पुनर्जागरण सारे यूरोप में फैलता हुआ एलिज़बेथ काल में इंग्लैंड पहुँचा। सन् 1574 तक वहाँ एक भी थिएटर न था। लगभग ५० वर्ष में ही वहाँ रंगमंच स्थापित होकर चरम विकास को प्राप्त हुआ। इस कला की प्रगति की ज्योति इटली से फ्रांस, स्पेन और वहाँ से इंग्लैंड पहुँची। रानी एलिज़वेथ को आर्डबर और तड़क भड़क से प्रेम था। इससे रंगमंच को भी प्रोत्साहन मिला। 1590 से 1620 ई. तक शेक्सपियर का बोलबाला रहा। रंगमंच विशिष्ट वर्ग का ही नहीं, जनसामान्य के मनोरंजन का साधन बना। किंतु प्रोटेस्टैट संप्रदाय द्वारा इसका विरोध भी हुआ और फलस्वरूप 1642ई. में नाट्य कला पर रोक लग गई। धीरे-धीरे दरबारियों और जनता का आग्रह प्रबल हुआ और रोक हटानी पड़ी। मार्लो, शेक्सपियर तथा जॉनसन आदि के विश्वविश्रुत नाटक पुन: प्रकाश में आए। ग्लोब थिएटर एलिज़बेथ कालीन रंगमंच का प्रतिनिधि है। इसमें पुरानी धर्मशालाओं का स्वरूप परिलक्षित होता है, जहाँ पहले नाटक खेले जाते थे। प्रांगण के बीच में रंगमंच होता था और चारों ओर तथा छज्जों में दर्शकों के बैठने का स्थान रहता था।
| 0.5 | 4,518.032495 |
Subsets and Splits
No community queries yet
The top public SQL queries from the community will appear here once available.